Saturday, January 24, 2026
No menu items!
Homeभोजपुरबड़हारामासूम बच्ची के साथ हुई घटना जघन्य अपराध- हुलास

मासूम बच्ची के साथ हुई घटना जघन्य अपराध- हुलास

पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई यह घटना शर्मसार कर देने वाली है। इसकी न्यायिक जांच हो।

Badhara – Hulas Pandey: पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई यह घटना शर्मसार कर देने वाली है। इसकी न्यायिक जांच हो। दोषी को हरहाल में कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

  • हाइलाइट : Badhara – Hulas Pandey
    • बडहरा में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व एमएलसी
    • कोईलवर के बीरमपुर एवं तरारी के खरौना में श्राद्धकर्म में शामिल हुए लोजपा के संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष

आरा। लोजपा (राम विलास) संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय रविवार को आरा पहुंचे। सबसे पहले वे कोईलवर प्रखंड के बीरमपुर स्थित संजय चौधरी के पिता की मौत के बाद उनके शोकाकुल परिजनों से मिले एवं हर सुख-दुख की घड़ी में साथ रहने की बात कही। इसके बाद वे बडहरा प्रखंड के एक गांव में पहुंचे। जहां प्रिंसिपल द्वारा कथित रूप से बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना की जानकारी ली। इस दौरान परिजनों से मिलकर हर संभव सहायता करने की बात कही।

Khabre Apki Youtube
Khabre Apki Youtube
Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई यह घटना शर्मसार कर देने वाली है। इसकी न्यायिक जांच हो। दोषी को हरहाल में कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से बात कर इस घटना से अवगत कराया। इसके बाद पीरो अनुमंडल के खरौना गांव में पहुंचकर जदयू के युवा नेता अभय विश्वास भट्ट की दादी के श्राद्धकर्म में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट को पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने सांत्वना दी। उनके साथ लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, सुशील मौआर, टिंकू सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष मंटू सिंह मुखिया, विपुल सिंह, राहुल रणवीर, डबलू जैन, आशुतोष चौधरी, पुतुल सिंह, मो. रियाज उर्फ राजू, राहुल कुमार, विकास कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular