Wednesday, February 18, 2026
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरबाइक के चक्के में साड़ी फंसने से गिरी नवविवाहिता की मौत

बाइक के चक्के में साड़ी फंसने से गिरी नवविवाहिता की मौत

मृतका तरारी थाना क्षेत्र के कपूरडीहरा गांव निवासी सचिन कुमार के 20 वर्षीया पत्नी सीतासुंदर देवी है। जबकि जख्मी मृतका की ननद रूबी कुमारी है।

Accident Near Gadhani: मृतका तरारी थाना क्षेत्र के कपूरडीहरा गांव निवासी सचिन कुमार के 20 वर्षीया पत्नी सीतासुंदर देवी है। जबकि जख्मी मृतका की ननद रूबी कुमारी है।

  • हाइलाइट : Accident Near Gadhani
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • हादसे के दौरान मृतका की ननद मामूली रुप से जख्मी

खबरे आपकी: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव के समीप रविवार की दोपहर चलती बाइक से गिरकर एक नवविवाहिता की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि उसके साथ बाइक पर बैठी ननद मामूली रूप से जख्मी हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका तरारी थाना क्षेत्र के कपूरडीहरा गांव निवासी सचिन कुमार के 20 वर्षीया पत्नी सीतासुंदर देवी है। जबकि जख्मी मृतका की ननद रूबी कुमारी है।

इधर, मृतका के भैंसुर पताली कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर वह अपने पति सचिन कुमार एवं ननद रूबी कुमारी के साथ उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव अपने मायके आ रही थी। उसी बीच गड़हनी गांव के समीप उसकी साड़ी बाइक के चक्के में फंस गई। जिसके कारण दोनों बाइक से गिर पड़ी। बाइक से गिरने के कारण सीतासुंदर देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही उसकी ननद रूबी कुमारी भी मामूली रूप से जख्मी हो गई।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular