Homeआरा भोजपुरपीरोहथियार खरीद-बिक्री करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

हथियार खरीद-बिक्री करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Kamariya village – Arms smuggler: 6 देशी पिस्टल, 150 जिंदा कारतूस, 12 मैगजीन, 3 पासबुक, 2 मोबाइल एवं 1 बाइक जब्त

  • हाइलाइट:
    • एसटीएफ व अजीमाबाद पुलिस की संयुक्त टीम की छापेमारी में मिली उपलब्धि

आरा। बिहार एसटीएफ एवं अजीमाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को कमरिया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से 6 देशी पिस्टल, 12 मैगजीन,150 जिंदा कारतूस, 3 पासबुक, 2 मोबाइल तथा 1 बाइक बरामद हुआ।

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी गई। गिरफ्तार अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरिया गांव निवासी काशी महतो उर्फ काशीनाथ सिंह का पुत्र अमन उर्फ राजकुमार उर्फ राज कपूर है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की टीम एवं अजीमाबाद थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कमरिया गांव में हथियार और कारतूस की बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री की जाने वाली है। इसके बाद एसटीएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की शाम कमरिया गांव में निवासी काशी महतो के घर दबिश दी। जहां से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से काशी महतो के पुत्र को धर दबोचा।

Kamariya village – Arms smuggler: गिरफ्तार हथियार तस्कर का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड

एसपी ने बताया कि हथियार व कारतूस बरामदगी को लेकर अजीमाबाद थाना में पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार हथियार तस्कर का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है।‌ वह पूर्व से ही हथियार तस्करी का काम करता रहा है। उसके खिलाफ भोजपुर के अजीमाबाद थाना में एक व गड़हनी थाना के दो मामले दर्ज हैंं। इसे लेकर अजीमाबाद थाना पुलिस द्वारा इसी वर्ष फरवरी माह में उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की थी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावे वह रोहतास जिले के कच्छवां थाना में मारपीट व आर्म्स एक्ट के मामले में भी आरोपित रहा है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular