Homeआरा भोजपुरकोइलवरलूट एवं डकैती के तीन कांडों का सफल उद्वेदन, पांच गिरफ्तार

लूट एवं डकैती के तीन कांडों का सफल उद्वेदन, पांच गिरफ्तार

Koilwar police – भोजपुर जिले के कोईलवर थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को लूट एवं डकैती के तीन कांडों का सफल उद्वेदन किया।

  • हाइलाइट: Koilwar police
    • घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल, सोने का दो जिउतिया, भुक्तभोगी का आधार कार्ड, 5 मोबाइल बरामद
    • एसपी राज ने शनिवार की देर शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

कोईलवर,आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को लूट एवं डकैती के तीन कांडों का सफल उद्वेदन किया। इस दौरान पुलिस ने 5 अपराधियों का गिरफ्तार को गिरफ्तार किया, उनके पास से लूट की घटना में प्रयुक्त दो बाइक, सोने का दो जिउतिया, भुक्तभोगी का आधार कार्ड एवं पांच मोबाइल बरामद हुआ है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

गिरफ्तार अपराधियों में संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा रामपुर वार्ड नंबर-9 निवासी प्रकाश कुमार, आरा नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड निवासी प्रिंस कुमार, कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी वार्ड नंबर-7 निवासी संजीत कुमार, उसी गांव के विकास कुमार उर्फ भोला तथा अंकित राय उर्फ भोला है। इनमें तीन को कोईलवर के सकड्डी, एक को संदेश तथा एक अन्य को आरा से गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया की कोईलवर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर पांचो अपराधियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान लूट एवं डकैती के तीन कांडों का सफल उद्वेदन हुआ। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरा के नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड निवासी प्रिंस कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास है। वह वर्ष 2025 में आरा नगर थाना, कोईलवर थाना एवं गीधा थाना के तीन अलग-अलग मामलों में आरोपित रहा है। वहीं अन्य गिरफ्तार अपराधियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। छापेमारी में कोईलवर थानाध्यक्ष का सराहनीय योगदान रहा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular