Homeबिहारभोजपुरभाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ भोजपुर के कार्य समिति का हुआ गठन

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ भोजपुर के कार्य समिति का हुआ गठन

BJP Medical Cell Bhojpur: आरा शहर के रमना-पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में शनिवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. के.एन.सिन्हा की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्य समिति का गठन हुआ।

jay kumar
  • हाइलाइट: BJP Medical Cell Bhojpur
    • आईएमए भोजपुर के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह बने संरक्षक
    • चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. के.एन. सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक

आरा। शहर के रमना-पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में शनिवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. के.एन.सिन्हा की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्य समिति का गठन हुआ। इस मौके पर डॉ. के.एन. सिन्हा ने बताया कि नवगठित कार्य समिति में आईएमए भोजपुर के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को संरक्षक बनाया गया है। वही प्रकोष्ठ सलाहकार अमरदीप कुमार जय, दीपक कुमार जैन है।

इधर, डॉ. अभिनीत कुमार एवं डॉ. अमित जायसवाल को उपाध्यक्ष, डॉ. विवेक राज एवं डॉ. मदन मोहन द्विवेदी को महामंत्री, डॉ. रोहित, मेघनाथ, डॉ. तारकेश्वर को मंत्री सह प्रवक्ता तथा कुंदन कुमार सिन्हा को सह संयोजक बनाया गया है। वही राजेश कुमार ठाकुर को कोषाध्यक्ष, रंजन कुमार को मीडिया प्रभारी, शशिकांत कुमार उर्फ छोटू को मीडिया सह प्रभारी बनाया गया।

जिला कार्य समिति में डॉ. संजय कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कंचन कुमारी, लीलावती सिंह, डॉ. प्रतिमा देवी, डॉ.भारती सिंह, डॉ. फुल कुमारी, डॉ. इंदु कुमारी, अनिता सिंह एवं कर्नल राणा प्रताप सिंह को सदस्य बनाया गया है। डॉ. सिन्हा ने बताया मंडल अध्यक्ष में कोईलवर नगर पंचायत में डॉ. विजेंद्र कुमार गुप्ता, कोईलवर ग्रामीण में खुर्शीद अंसारी, आरा में डॉ. अरुण कुमार, जगदीशपुर में डॉ. अजय कुमार विष्णु, पीरो में डॉ. संजय कुमार, अगिआंव में डॉ. दिलीप कुमार, सहार में डॉ. मुकेश कुमार, संदेश में डॉ. राधा कृष्ण।

तरारी में डॉ. विजय कुमार, बडहरा में डॉ. नेहा कुमारी देवी, शाहपुर में डॉ. मुनीनाथ पांडेय, चरपोखरी में डॉ. डी.राम, बिहिया में डॉ. रिता शर्मा, गडहनी में डॉ. संतोष कुमार, उदवंतनगर में जीउत शर्मा एवं बिहिया ग्रामीण में डॉ. सिद्धनाथ शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. के.एन.सिन्हा ने बताया कि नई कार्य समिति के गठन से भाजपा काफी मजबूत होगी। अगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिलेगा।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular