Sunday, February 23, 2025
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरमहिला हत्याकांड में षड्यंत्रकारी पति समेत चार गिरफ्तार

महिला हत्याकांड में षड्यंत्रकारी पति समेत चार गिरफ्तार

Koyal murder:महिला हत्याकांड का 12 घंटे के अंदर हुआ खुलासा

विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम

छापेमारी में एक देसी कट्टा और 4 मोबाइल बरामद

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

एसपी विनय तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में हुई थी महिला की हत्या

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में मंगलवार की रात्रि महिला की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान हत्या में प्रयुक्त एक देसी कट्टा और चार मोबाइल बरामद हुआ है। हत्या के बाद विरोधियों को फंसाने की भी साजिश नाकाम हुई है। इस बात की जानकारी एसपी विनय तिवारी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

Koyal murder

Koyal murder:अवैध संबंध का विरोध करने पर पूनम की हत्या

उन्होंने बताया कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में मंगलवार की रात्रि जयराम कुमार ने अपनी पत्नी पूनम देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जयराम की पत्नी और उसकी बडी बहन पूजा गोतनी थी। जयराम का अपनी पत्नी की बड़ी बहन के साथ अवैध संबंध था। जिसका विरोध पूनम देवी करती रहती थी। इसी को लेकर उसने हत्या कर दी थी। घटना के बाद जयराम ने खुद ही पुलिस को सूचना देकर कहा था कि उसकी पत्नी शौच के लिए गई थी। तभी उसे गोली मार दी गई थी। उसने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।

हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का जायजा लिया, लेकिन वहां खून का धब्बा नहीं मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इस मामले में मृतका की मां संध्या देवी ने जयराम यादव और 3 अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिसिया जांच और अनुसंधान के बाद पुलिस ने मृतका के पति जयराम कुमार, रमेश कुमार, दिनेश्वर सिंह एवं कृष्णा सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

विरोधियों को फंसाने की साजिश हुई नाकाम

एसपी ने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त जयराम कुमार के चाचा दिनेश्वर यादव पूर्व के मुखिया हैं। इस घटना में अपने विरोधी बृजेश सिंह, रविंद्र सिंह और राजेश सिंह को फंसाना चाहते थे। लेकिन उनकी साजिश नाकाम हो गई। अभियुक्त जयराम कुमार के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल दिनेश्वर यादव मुखिया के घर के बगल में पुआल के छिपा कर रखा हुआ बरामद हुआ।

छापेमारी टीम को किया जाएगा पुरस्कृत

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि महिला हत्याकांड का 12 घंटे के अंदर उद्भेदन और चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी बहुत बड़ी कामयाबी है। इसके लिए चरपोखरी थानाध्यक्ष निकुंज भूषण एवं उनकी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। छापेमारी एवं अनुसंधान में शामिल पुलिस पदाधिकारियो में चरपोखरी के थानाध्यक्ष सह पुअनि निकुंज भूषण प्रसाद, पुअनि सम्राट सिंह, पुअनि राजाराम प्रसाद, प्रपुअनि हरि प्रसाद शर्मा है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular