HomeNewsबिहारकृष्णगढ़ थाना भोजपुर: पुत्री की हत्या में आरोपित पिता गिरफ्तार

कृष्णगढ़ थाना भोजपुर: पुत्री की हत्या में आरोपित पिता गिरफ्तार

Krishnagarh Bhojpur: गिरफ्तार आरोपित जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी राजनंदन पासवान का पुत्र दीपांकर कुमार है।

  • हाइलाइट: Krishnagarh Bhojpur
  • कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के छोटकी इटहना गांव स्थित ब्रह्म बाबा के समीप हनुमान मंदिर परिसर की घटना

आरा,भोजपुर। जिले के कृष्णगढ़ थाना पुलिस द्वारा पुत्री की हत्या में आरोपित पिता को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव स्थित उसके घर से की। गिरफ्तार आरोपित जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी राजनंदन पासवान का पुत्र दीपांकर कुमार है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी।

बता दें कि इसी वर्ष 18 मार्च की शाम कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के छोटकी इटहना गांव स्थित ब्रह्म बाबा के समीप हनुमान मंदिर परिसर में दीपांकर कुमार ने अपने ही 6 माह की पुत्री आराध्या कुमारी को उठाकर पटक दिया था। जिसकी मौत हो गई थी।

इस संबंध में मृतका कि मां सुनती कुमारी द्वारा जहानाबाद के घोसी थाना में अपने ही पति दीपांकर कुमार के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था। तब घोसी थाना द्वारा डाक के माध्यम से कृष्णगढ़ थाना भेजा गया। जिसके बाद कृष्णगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष रौशन कुमार द्वारा जहानाबाद के पुरुषोत्तमपुर गांव से उसे गिरफ्तार किया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular