HomeबिहारArrahअवैध हथियार के साथ वार्ड सदस्य पुत्र गिरफ्तार, दूसरा फरार

अवैध हथियार के साथ वार्ड सदस्य पुत्र गिरफ्तार, दूसरा फरार

Dayashankar arrested with weapon: गिरफ्तार नवादा थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला अनाइठ वार्ड नंबर-43 निवासी दयाशंकर है। वह वार्ड सदस्य का पुत्र है।

  • हाइलाइट: Dayashankar arrested with weapon
    • पूजा पंडाल के पास हथियार लहराकर वीडियो बनाने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कारवाई

आरा। नवादा थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ वार्ड सदस्य पुत्र को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के अनाइठ झोपड़पट्टी स्थित पूजा पंडाल के पास से सोमवार को की। गिरफ्तार नवादा थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला अनाइठ वार्ड नंबर-43 निवासी दयाशंकर है। वह वार्ड सदस्य का पुत्र है।

बता दें कि सोमवार को नवादा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की थाना क्षेत्र के अनाइठ झोपड़पट्टी स्थित पूजा पंडाल के पास तीन-चार व्यक्ति शराब का सेवन कर रहे है और हथियार लहराकर वीडियो बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन उपरांत नवादा थाना पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस ने देखा की चार लडके हथियार के साथ जोर-जोर से हंगामा कर रहे।

पुलिस गाड़ी को देख चारों लडके रेलवे का दिवाल फांद कर भागने लगे, जिनमें से दो को पुलिस बल के द्वारा पहचान लिया गया। एक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद किया। जबकि तीन अन्य भाग निकले।

इसके पश्चात नवादा थाना में कार्यरत दारोगा चंदेश्वर कुमार के बयान पर कुर्मी टोला अनाइठ वार्ड नम्बर-43 निवासी श्रीकांत के पुत्र दयाशंकर, उसके दोस्त राजू चौधरी एवं दो अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य बदमाशो की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular