Federation: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भोजपुर द्वारा जिला समाहरणालय के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- हाइलाइट : Federation
- प्रदर्शन में जिले भर से सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी शामिल हुए
आरा। चारों श्रम संहिताओं को निरस्त करने, आठवां वेतन आयोग का शीघ्र गठन करने, पीएफआरडीए कानून को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, ठेका संविदा दैनिक वेतन कर्मचारी की सेवा बिना शर्त नियमित करने, रिक्त पदों पर नियमित बहाली करने, 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता की किस्तों को जारी करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भोजपुर द्वारा जिला समाहरणालय के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बता दें कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ (Federation) के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर देशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर आज विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी निर्णय के आलोक में राज्य महासंघ के निर्णय अनुसार भोजपुर जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एवं जिला मंत्री विनोद यादव के नेतृत्व में आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में जिले भर से सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुबेश सिंह ने प्रदर्शन कारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगे जायज है। केंद्रीय वेतन आयोग को मंजूरी मिलने के 9 महीने बाद भी आयोग का विधिवत गठन नहीं किया जा सका है। देशभर में केंद्रीय कार्यालयों एवं राज्य सरकार के कार्यालयों को मिलकर लगभग 2 करोड़ से भी ज्यादा पदें खाली है जिस पर नियमित बहाली नहीं कर अनुबंध आधारित बहाली हो रही है।
एक तरफ सांसद एवं विधायकों को तथा न्यायिक सेवा एवं भारतीय सेना को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है परंतु 60 वर्ष की उम्र तक आम जनता की सेवा करने वाला कर्मचारियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। यह सरासर अन्याय है। एवं इसके विरुद्ध पूरे देश के कर्मचारी मजदूर में आक्रोश है। यदि आने वाले दिनों में सरकार हमारी बात नहीं सुनती है तो एक बड़े आंदोलन का राष्ट्रीय स्तर पर शंखनाद होगा।
इस अवसर पर 11 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन जिला पदाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को समर्पित करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने का अनुरोध किया गया। प्रदर्शन में कुंदन कुमार, बबलू जी, जुबेर आलम ,अरुण सिंह ,रमाकांत सिंहा ,सुमन कुमारी, राजीव रंजन ,धनंजय कुमार, अजीत कुमार ,कन्हैया यादव ,शिव भाजा यादव, सत्य प्रकाश यादव, उपासना कुमारी, संजीव कुमार, आलोक कुमार ,लक्ष्मण चौधरी, सुनील कुमार ,मनोरंजन प्रसाद, विनोद प्रसाद, आदित्य सिंह, नीलम कुमारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहें।


