Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर खबर: राजस्व कर्मचारियों को लैपटॉप से किया गया लैस

भोजपुर खबर: राजस्व कर्मचारियों को लैपटॉप से किया गया लैस

भोजपुर खबर: डीएम राजकुमार द्वारा सभी सीओ, राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों को लैपटॉप दिया गया। ताकि अंचल से जुड़े भूमि सुधार के कार्यो में तेजी आये।

  • हाइलाइट :-
    • राजस्व कर्मी अब सरकारी लैपटॉप के माध्यम से ही करेंगे जमीन के दाखिल खारिज
    • राजस्व कर्मचारियों को दाखिल खारिज के काम में तेजी लाने का निर्देश

भोजपुर खबर: आरा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन ने सभी राजस्व कर्मचारियों के बीच लैपटॉप का वितरण किया। भोजपुर जिले के सभी राजस्व कर्मी अब सरकारी लैपटॉप के माध्यम से ही जमीन के दाखिल खारिज आदि काम का निपटारा करेंगे।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के आलोक में डीएम भोजपुर राजकुमार द्वारा सभी सीओ, राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों को लैपटॉप दिया गया। ताकि अंचल से जुड़े भूमि सुधार के कार्यो में तेजी आये। साथ ही किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को दाखिल खारिज के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular