Tuesday, February 17, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरशाहपुरभ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पंचायत शाहपुर में ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन...

भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पंचायत शाहपुर में ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन करेंगे पार्षद

पार्षदों ने मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा

Latest news of Shahpur: उप मुख्य पार्षद सहित कुल 08 पार्षदों द्वारा जिला के वरिये पदाधिकारियों से मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार की शिकायत की गई थी।

  • हाइलाइट :- Latest news of Shahpur
    • नराज पार्षदों का कहना है बाजार वसूली व अन्य कार्यों का कोई लेखा जोखा नहीं है
    • कार्यपालक द्वारा नियमों को ताक पर रख निकाली जाती है लाखों लाख रुपयों की राशि
    • मुख्य पार्षद ने अपने परिवार सहित रिश्तेदार को भी कर्मी के पद पर नियुक्त कर दिया

Latest news of Shahpur आरा: नगर पंचायत शाहपुर के मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा मनमाने तरीका से सरकारी राशि का बंदर बाट करने को लेकर कुल 13 सदस्यों में से उपमुख्य पार्षद सहित कुल 08 पार्षद भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पंचायत शाहपुर में ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन करेंगे। उप मुख्य पार्षद सहित कुल 08 पार्षदों द्वारा जिला के वरिये पदाधिकारियों से मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार की शिकायत की गई थी। उक्त शिकायत पत्र पर इंगित कुल 22 बिंदुओ के तहत अगर 15 दिनों के अंदर कोई कारवाई नहीं होती है तो हम सभी सदस्य बाध्य होकर नगर पंचायत शाहपुर में ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन करेंगे।

नराज पार्षदों का कहना है की खर्च किये गए राशि के बारे में आज तक बोर्ड को नहीं बताया गया और न हीं कभी विकास के लिए सलाह किया गया, बल्कि मनमाने तरीका से किसी भी कार्य को बिना किसी को बताये अपने स्तर से कार्य करवा कर सरकारी राशि को लुटा गया।

Latest news of Shahpur – जिसकी विवरणी निम्न प्रकार है।

  1. मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा सभी नियमों को ताक पर रख कर नगर पंचायत से लाखों लाख रुपयों की राशि केवल खानापूर्ति कर निकाल लिया जाता है।
  2. मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा केवल 40 सफाई कर्मी पर 10,55000 / की राशि सफाई के नाम पर प्रति माह निकाल लेते है। जबकि सफाई कर्मी को प्रति कार्य दिवस 326 रू0 के दर से भुगतान किया जाता है। जबकि रविवार छुट्टी के दिन का पैसा नहीं दिया जाता है।
  3. नगर पंचायत की राशि को बचाने के लिए हम सभी सदस्यों द्वारा बोर्ड में बहुमत के साथ दिनांक- 31.07.2023 को निर्णय लिये की एन०जी०ओ० को हटा कर सभी पार्षदों के देख रेख में साफ-सफाई का कार्य करवाया जाए। लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा केवल हमलोगो को झुठी आश्वासन दे कर फिर पुराने एन०जी०ओ० के नाम से ही 10,55000/ रू0 का चेक काट कर उक्त राशि का लुटपाट किया गया। Latest news of Shahpur
  4. उपमुख्य पार्षद के साथ हम सभी सदस्यों द्वारा विरोध किया गया और कहा गया कि एन०जी०ओ० का निविदा पार्दशिता के साथ पत्राचार के माध्यम से निविदा निकाला जाये ताकि नगर पंचायत के राशि का बंदरबाट न हो सकें।
  5. मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा मिल कर साफ सफाई का निविदा GEM के माध्यम स 10% राशि बढा कर कुल 11,56000/ रूपये का कर दिया गया है। जिसका सूचना न तो उपमुख्य पार्षद को दिया गया और न ही किसी वार्ड के वार्ड पार्षद को दिया गया। जबकि निविदा खोलने के समय सभी सदस्यों का रहना जरूरी है।
  6. नगर पंचायत शाहपुर में अबतक सरकार से किन-किन मदो में कितना राशि प्राप्त हुआ तथा उक्त राशि का किन-किन योजनओं में खर्च किया गया आज तक कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बोर्ड को नहीं बताया गया।
  7. नगर पंचायत शाहपुर में आज तक बाजार वसूली का कोई लेखा जोखा नहीं है। क्योकि मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा मनमाने तरीका से बाजार का वसूली करा कर उक्त राशि को हड़प्प लिया जाता है। प्रतिदिन वसूली कितने का होता है बोर्ड को नहीं बताया जाता है।
  8. मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा 20 दिसम्बर 2022 के बाद विशेष अभियान के तहत सन् 2023 में कितने मजदूरों से कितने दिनों तक नाला उड़ाही का कार्य करवाया गया उस पर कितना खर्च हुआ खर्च के बारे में आज तक नहीं बताया गया।
  9. हमलोग 20 दिसम्बर 2022 को चुनाव जीत कर आये उस समय से लेकर अब तक ब्लीचिंग, पाउडर की बोरी कितनी बार खरीदी गई तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किन-किन तिथि को करवाया गया, इस पर कितना खर्च हुआ खर्च के बारे में आज तक नहीं बताया गया।
  10. मच्छर मारने के लिए केमिकल युक्त फागिंग मशीन में केमिकल डालने हेतु केमिकल की खरीद कितनी बार की गई तथा फागिंग मशीन किन-किन तिथि को चलाया गया उस पर कितना खर्च हुआ, खर्च के बारे में आज तक नहीं बताया गया।
  11. सभी वार्डो मे नल-जल मरम्ती का कार्य कितने मजदूरों से कितने दिनों तक करवाया गया। उस पर कितना खर्च हुआ खर्च के बारे में आज तक नहीं बताया गया।
  12. नगर पंचायत साभागार के भू-तल एवं प्रथम तल में फर्नीचर का निर्माण करवाया गया उस पर कितना खर्च हुआ खर्च के बारे में आज तक नहीं बताया गया।
  13. नगर पंचायत शाहपुर कार्यालय में कुल कितनी कुर्सी की खरीद की गई कुर्सी खरीद पर कितना खर्च हुआ खर्च के बारे में आज तक नहीं बताया गया।
  14. सभी 11 वार्डो में खराब स्ट्रीट लाईट एवं हाई मास्क लाईट का मरम्त कितने दिनों तक करवाया गया उस पर कितना खर्च हुआ, खर्च के बारे में आज तक नहीं बताया गया।
  15. किन-किन वार्डो में कलभर्ट निर्माण करवाया गया कलभर्ट निर्माण में कितना खर्च हुआ खर्च के बारे में आज तक नहीं बताया गया।
  16. नगर पंचायत शाहपुर कार्यालय में कुल कितने AC की खरीदारी की गई उस पर कितना खर्च हुआ खर्च के बारे में आज तक नहीं बताया गया।
  17. नगर पंचायत शाहपुर कार्यालय में कितनी संख्या में सूर्या लाईट की खरीदारी की गई लाईट खरीदारी में कितना खर्च हुआ खर्च के बारे में आज तक नहीं बताया गया।
  18. सभी 11 वाडों में छठ पूजा के नाम पर कितना खर्च हुआ खर्च के बारे में आज तक नहीं बताया गया।
  19. बरसात के दिनों में पानी लग जाने के कारण किन किन नाडी में पमपीसेट बलाकर पानी निकाला गया उस पर कितना खर्च हुआ खर्च के बारे में आज तक नहीं बताया गया।
  20. कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बार बार कहने के बावजुद भी आज तक लेखा समिति का गठन नहीं किया गया।
  21. मुख्य पार्षद द्वारा सभी नियम कानून को ताख पर रख कर अपने भाई बलवन्त कुमार एवं भैसूर श्री बसंत प्रसाद को नगर पंचायत कार्यालय में कर्मी के पद पर नियुक्त कर दिया गया। जो नियग विरुद्ध है।
  22. सभागार में जद भी मासिक बोर्ड की बैठक होती है उस बैठक में बहुमत वाले सदस्यों का बात प्रोसेडिग बुक पर नहीं लिखा जाता है, बल्कि मुख्य पार्षद द्वारा अपने मन से प्रोसेडिंग बुक अपने धर पर ले जाकर लिखवाया जाता है। बैठक में हम किसी भी सदस्यों का नहीं सूना जाता है। बैठक में मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा खुब मनमानी किया जाता है।

नराज पार्षदों का कहना है की अभी तक इस 22 बिंदु पर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा लिखित जानकारी नही दिया गया है जबकि 7 फरवरी को ही लिखित जानकारी देने के लिए समय लिया था। इस बाबत पूछे जाने पर उनके द्वारा केवल समय जाया किया गया। वर्तमान में उनका ट्रांसफर भी हो गया है। बाध्य होकर अब हमलोग नगर पंचायत शाहपुर में ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन करेंगे। Latest news of Shahpur

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular