HomeNewsक्राइमलवली हत्याकांड: भोजपुर में शव गायब करने में पति समेत आठ पर...

लवली हत्याकांड: भोजपुर में शव गायब करने में पति समेत आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Lovely murder case Ishwarpura: विवाहिता के हत्या कर शव को गायब करने के मामले में पति समेत आठ पर प्राथमिकी दर्ज

  • विवाहिता के पिता ने दर्ज कराई पुत्री की हत्या व शव गायब करने का केस
  • हत्या का आरोप पति, सास, ससुर, जेठानी, जेठ व देवर पर

Bihar/Ara: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेंपुर ओपी अंतर्गत ईश्वरपुरा गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने के मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी मृतिका लवली कुमारी के पिता रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बलुआही गांव निवासी वीरेंद्र सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है।

Lovely murder case Ishwarpura: प्राथमिकी के अनुसार मृतक के पिता वीरेंद्र सिंह द्वारा दामाद जयगोबिंद सिंह, ससुर रामअवतार सिंह, जेठ जयशिवजी सिंह उर्फ सुखल, जेठानी सरोज देवी, सास सुधा देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। वही शव को छुपाने में सहयोग करने को लेकर नीरज सिंह, सुनील सिंह व गोलू सिंह को अरोपी बनाया गया है। सभी नामजद आरोपी फिलहाल घर छोड़कर भाग चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका लवली कुमारी(25) की शादी 2020 में ईश्वरपुरा गांव के राम अवतार सिंह के पुत्र जयगोविंद सिंह उर्फ भूटेली के साथ धूमधाम से की और उपहार स्वरूप बहुत सारा कुछ भेंट किया। लेकिन शादी के दो माह बाद से ही बुलेट गाड़ी की डिमांड होने लगी।

इसके लिए लगातार मेरी पुत्री को घरवालों एवं उसके पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था मारपीट किया जाता था। फोन पर भी उसकी सास द्वारा धमकी दिया जाता था। इस बीच कई बार मेरे द्वारा अपने दमाद और पुत्री के ससुराल वालों को समझाया गया।

इधर 16 फरवरी गुरुवार को पुत्री से फोन पर बात करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल बंद पाया गया। घर वाले भी फोन नहीं उठा रहे थे। गांव के लोगों से सूचना मिली थी पुत्री लवली को की हत्या कर उसके शव को गायब कर दिया गया।

कारनामेपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मृतिका के शव को खोजने की काफी कोशिश की गई। हत्या के मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular