Wednesday, April 2, 2025
No menu items!
HomeNewsमैजिक ने बाइक को मारी ठोकर- जवान समेत दो जख्मी

मैजिक ने बाइक को मारी ठोकर- जवान समेत दो जख्मी

दोनों जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया के समीप शुक्रवार की सुबह घटी घटना

BK

आरा। आरा-पटना मुख्य मार्ग पर कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया के समीप शुक्रवार की सुबह मैजिक गाड़ी ने एक बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार पुलिस जवान समेत दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया।

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur

सबको रूला कर चला गया भोजपुर का जाबांज बेटा शहीद चंदन

जानकारी के अनुसार जख्मी पुलिस जवान बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव निवासी जवान राज किशोर राम है। जब कि दूसरा उसी थाना क्षेत्र के साहेब टोला गांव निवासी मोती लाल प्रसाद हैं। वर्तमान में दोनों सचिवालय में पदस्थापित है।

आराः सदर अस्पताल के बाहर सड़क किनारे मिले उपयोग किए हुए पीपीई किट

बताया जाता है कि दोनों आज सुबह बाइक से बिहिया से अपनी ड्यूटी के लिए पटना जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही मैजिक ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे दोनों बाइक से गिर पड़े और जख्मी हो गए। हादसे में पुलिस जवान के एक पैर फ्रैक्चर कर गया है। घटना के बाद चालक मैजिक छोड़ फरार हो गया। स्थानीय पुलिस गाड़ी को जप्त कर थाना ले आई।

भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने जारी किया जिलादेश-पांच दारोगा समेत 13 पुलिस अफसरों का तबादला

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
शाहपुर यज्ञ समिति
शाहपुर यज्ञ समिति

Most Popular