HomeNewsबिहारगंगा नदी घाट से अज्ञात किशोर का शव बरामद, सनसनी

गंगा नदी घाट से अज्ञात किशोर का शव बरामद, सनसनी

Majhauli Ganga Ghat भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के मंझौली गांव के गंगा नदी घाट से मंगलवार की सुबह एक अज्ञात 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

Majhauli Ganga ghat – पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम

इधर घटना की सूचना मिलते ही कृष्णागढ़ थाना इंचार्ज अरविंद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस शव पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है।

किशोर के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई

पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया किशोर की मौत बीमारी के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पढ़े : 21 अक्टूबर 2018 में कुख्यात अपराधी हीरो ने की थी फायरिंग, मैनेजर हत्याकांड

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular