Friday, May 9, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराछठ महापर्व पर शहर के सभी महत्वपूर्ण घाट होंगे चकाचक-इंदु

छठ महापर्व पर शहर के सभी महत्वपूर्ण घाट होंगे चकाचक-इंदु

आरा नगर निगम की महापौर इंदू देवी ने सोमवार को क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया

Mayor of Arrah Indu Devi: आरा नगर निगम की महापौर इंदू देवी ने सोमवार को क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया

  • हाइलाइट : Mayor of Arrah Indu Devi
    • महापौर इंदू देवी ने शहर के महत्वपूर्ण छठ घाटो का निरीक्षण किया

आरा: नगर निगम की महापौर इंदू देवी ने सोमवार को क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने शहर के प्रसिद्ध कलेक्ट्री तलाब घाट, चंदवा सूर्य मंदीर घाट, न्यु पुलिस लाइन घाट, पावरगंज घाट, जवाहर टोला घाट, सपना सिनेमा मोड बाईपास घाट, बलुअहिया घाट, अहिरपुरवा घाट धरहरा नहर घाट, दोनों साइड समेत अन्य घाटो का निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लिया।

Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू
Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू

इस मौके पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को घाटों पर चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई की और बेहतर व्यवस्था हेतु निर्देश दिया। महापर्व में किसी भी व्रती को परेशानियों का सामना नही करना पड़े तथा सुरक्षित घाट पर अर्घ्य दे सकें। निरीक्षण के उपरांत महापौर इंदु देवी ने कहा कि दुनिया के सबसे कठिनतम व महानतम पर्वों में से एक है। लोक आस्था के महापर्व में बेहतर तैयारी हेतू नगर निगम की टीम दिन-रात प्रयासरत हैं, ताकि समय पर घाटों की सफाई हो सके, साथ ही साथ नगर का बेहतर सफाई भी चल रहा है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त निरोज कुमार भगत, नगर प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह, भगत स्वच्छता पदाधिकारी दिव्य विकास सिंह, विकास कुमार, नगर निगम के स्वच्छता अधिकारी, राहुल चौरसिया, अंकित कुमार, जीतेन्द्र कुमार, बबलू सिंह, लल्लू कुमार, तिलक पासवान, अभय श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, ललन पासवान, राजीव कुमार, सीता देवी, धर्मेश यादव, पिंटू खान, मुन्ना महतो, टुनटुन महतो समेत प्रतिक राज, राजेंद्र सिंह, अनिल सिंह भी मौजूद थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!