HomeबिहारArrahनवनिर्वाचित विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा का होगा अभिनंदन समारोह

नवनिर्वाचित विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा का होगा अभिनंदन समारोह

युवा जदयू (जनता दल युनाइटेड) भोजपुर की बैठक रविवार को आरा सर्किट हाउस में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू के युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक मेहता और संचालन उपाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह ने किया।

Youth Janata Dal United: युवा जदयू भोजपुर की ओर से आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।

  • हाइलाइट : Youth Janata Dal United
    • आगामी 28 सितंबर को नागरी प्रचारिणी सभागार में होगा समारोह

आरा: युवा जदयू (जनता दल युनाइटेड) भोजपुर की बैठक रविवार को आरा सर्किट हाउस में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू के युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक मेहता और संचालन उपाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह ने किया। बैठक में नव निर्वाचित विधान पार्षद सह अनुसूचित जाति जनजाति के अध्यक्ष भागवान सिंह कुशवाहा का अभिनंदन समारोह करने पर विचार विमर्श किया गया, बैठक में सर्व सहमति से आगामी 28 सितम्बर (शनिवार) को आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में युवा जदयू के संगठन प्रभारी सह प्रदेश महासचिव वशिष्ठ सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, विधान पार्षद राधाचरण साह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, शामिल होंगे। बैठक मे युवा जदयू के संगठन के विस्तार एवं युवाओं की समस्या पर विचार-विमर्श किया गया। प्रखंड बीस सूत्री एवं निगरानी कमिटी अनुश्रवण समिति में युवाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार किया गया।

वही एक हजार की संख्या मे युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे। तोरण द्वार एवं बैनर से सभी प्रखंड एवं शहर को पाटने का काम किया जायेगा। गाजे-बाजे एवं हाथी-घोड़ा के साथ नव निर्वाचित विधान पार्षद का अभिनंदन समारोह किया जायेगा। बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव देव शर्मा, प्रदेश महासचिव विष्णु मिश्रा, अंकुर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष, अमित कुशवाहा, अजय कुमार रजक, रणवीर गुरु, रमेश कुशवाहा, विनेश्वर् सिंह, विक्की कुशवाहा, मो. महबूब, दिपु कुमार सिंह, सागर कुमार, शिवम कुशवाहा, रोहित पटेल, रितेश कुमार, आदर्श मौर्य आदि सभी लोग उपस्थित हुए।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular