HomeNewsगोली से जख्मी युवक इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोली से जख्मी युवक इलाज के दौरान तोड़ा दम

Mirganj arrah – टाउन थाना के मीरगंज बिहार कॉलोनी मोहल्ले में मारी गई थी गोली

पटना के एक अस्पताल में सोमवार को युवक की हुई मौत

Mirganj arrah आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज बिहार कॉलोनी मोहल्ले में शुक्रवार की रात अपराधियों की गोली से जख्मी युवक की मौत हो गई। सोमवार को पटना के एक निजी अस्पताल में उसने इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गोली उसके पीठ में दाहिने साइड लगी थी। शव का पोस्टमार्टम टाउन थाना पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में कराया गया।

शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम

जानकारी के अनुसार मृत युवक टाउन थाना क्षेत्र के मछुआ टोली निवासी सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता का 32 वर्षीय पुत्र संजय कुमार गुप्ता है। उसका शव पोस्टमार्ट के लिये देर शाम सदर अस्पताल लाया गया है। मौत की सूचना से उसके घर में कोहराम मच गया है। गोली लगने के बाद जख्मी युवक ने बताया था कि शुक्रवार की रात कुछ युवक भलुहीपुर जाने वाले रास्ते में जुआ खेल रहे थे। उस समय वह वहां से गुजर रहा था। तब एक युवक द्वारा उसका मोबाइल छीन लिया गया। उसने अपना मोबाइल मांगा, तो उसने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर गोली मार दी गई। जख्मी युवक ने टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ला निवासी एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस अपने स्तर से इस मामले की छानबीन में कर रही है।

मृतक के घर में मचा कोहराम, परिजन बेहाल

Mirganj arrah आरा शहर के बड़ी मस्जिद मछुआ टोली निवासी संजय कुमार की मौत के बाद उसके घर में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। बड़ा भाई सोनू कुमार, मांझिल भाई मुन्ना कुमार गुप्ता तथा छोटा भाई टिंकू कुमार है। मृतक के परिवार में उसके पिता सुरेंद्र प्रसाद, मां उर्मिला देवी पत्नी रुचि देवी, 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार तथा 5 वर्षीय पुत्री दीपा कुमारी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।

Mirganj Ara – आरा में हथियारबंद बदमाशो ने युवक को मारी गोली

counting of votes – आम नागरिकों के लिए भोजपुर जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular