HomeNewsक्राइमदेवर की मौत पर भाभी के मायके वालों पर लगा हत्या का...

देवर की मौत पर भाभी के मायके वालों पर लगा हत्या का आरोप

Kapurdihra: तरारी के कपूरडीहरा गांव निवासी मृतक 21 वर्षीय भानु प्रताप सिंह का शव उदवंतनगर थाना के पियनिया- गोढ़ना रोड मुख्य मार्ग पर खजुआता गांव स्थित सड़क किनारे से बरामद किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • मृतक भानु प्रताप सिंह तरारी के कपूरडीहरा गांव निवासी देवकी सिंह का पुत्र था
    • मृतक के पिता ने बड़े पुत्र की पत्नी के मायके वालों पर लगाया हत्या का आरोप

आरा/उदवंतनगर: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर छात्र का शव को फेंक दिया गया। शनिवार की सुबह शव पियनिया- गोढ़ना रोड मुख्य मार्ग पर खजुआता गांव स्थित सड़क किनारे से शव बरामद किया गया। मृतक 21 वर्षीय भानु प्रताप सिंह मूल रूप से तरारी के कपूरडीहरा (Kapurdihra) गांव निवासी देवकी सिंह का पुत्र था। वर्तमान में आरा नवादा थाना क्षेत्र केजी रोड स्थित डाक्टर रुंगटा वाली गली में अपने मकान में रहता था।

दूसरी ओर मृतक के पिता द्वारा अपने बड़े पुत्र के ही ससुराल वालों पर अपने छोटे बेटे की धारदर हथियार से मार उसकी हत्या कर शव को फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक के पिता देवकी सिंह के अनुसार उनके बड़े पुत्र की पत्नी एवं उसके मायके वालों से घरेलू कलह के कारण विवाद चला आ रहा है।

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे छोटे पुत्र ने पिता को फोन कर बातचीत की थी। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह घर से यह कह कर निकाला था कि वह सब्जी लाने जा रहा है। लेकिन, वह रात में घर वापस नहीं लौटा। जिसके बाद स्वजन द्वारा सभी रिश्तेदारों एवं उसके दोस्तों से फोन कर उसकी जानकारी ली। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया।

इसी बीच शनिवार की सुबह उनके पहचान वाले व्यक्ति द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि एक अज्ञात युवक का शव खजूआता गांव स्थित सड़क किनारे मिला है। सूचना पर स्वजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान की।

मृतक के पिता देवकी सिंह ने घरेलू कलह के कारण अपने बड़े पुत्र पिंटू कुमार की पत्नी एवं उसके मायके वालों से विवाद चलने एवं अपनी बहू के भाई विनोद एवं पिता नारायण ग्राम लालूडेरा पर अपने छोटे बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर उसके शव को फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular