Homeआरा भोजपुरकोइलवरजेल से जमानत पर बाहर आए युवक को मारी गोली

जेल से जमानत पर बाहर आए युवक को मारी गोली

Nagendra Yadav of Koilwar: भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित हाई स्कूल के समीप पूर्व के विवाद में जेल से जमानत पर बाहर एक युवक को गोली मार दी गई।

  • हाइलाइट: Nagendra Yadav of Koilwar
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
      • बबुरा थाना क्षेत्र के बभनौली हाई स्कूल के समीप रविवार की देर शाम घटी घटना

आरा। जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित हाई स्कूल के समीप पूर्व के विवाद में जेल से जमानत पर बाहर एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी के दाहिने हाथ में गोली लगी है, जो आरपार हो गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर, सूचना मिलते ही बबुरा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार जख्मी कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर वार्ड नंबर-4 निवासी कामेश्वर राय का 42 वर्षीय पुत्र नागेंद्र यादव है। इधर, नागेन्द्र यादव ने बताया कि आठ माह पूर्व उसके बेटे विशाल ने डमडम राय के पुत्र रोहित कुमार की हत्या की थी। जिसके बाद उसके परिवार वालों द्वारा नागेन्द्र यादव, उसके बेटे विशाल एवं भतीजा विकास के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार जेल भेज दिया था।

अगस्त महीने बाद वह जेल से जमानत पर बाहर आया है। अभी उसके बेटे व भतीजे जेल में ही है। वह अपनी बहन के घर पचैना गांव रह रहा था। रविवार की देर शाम वह बाइक से दुर्जनचक गांव अपने ससुराल पत्नी पार्वती देवी को देखने के लिए जा रहा था। इसी क्रम में वह बभनौली गांव स्थित हाई स्कूल के पास जब बाइक रोड लधुशंका करने के लिए जा रहा था। तभी आरोपी पक्ष के लोग आए और उसे गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया।

वहीं दूसरी तरफ जख्मी नागेंद्र यादव ने डमडम राय, उसके पुत्र योगेंद्र, इंदल एवं नेपाली पर गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बता दे कि इसी वर्ष 30 जनवरी को कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर स्थित गर्ल्स मध्य विद्यालय के समीप कोईलवर वार्ड नंबर चार निवासी देव कुमार राय उर्फ डमडम राय के पुत्र रोहित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular