Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर: नारायणपुर थाना के भलुनी मोड़ लूट व फायरिंग मामला

भोजपुर: नारायणपुर थाना के भलुनी मोड़ लूट व फायरिंग मामला

बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव से आरोपित गिरफ्तार

Bhaluni Mor: भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना पुलिस द्वारा पीएनबी बैंक के सीएसपी संचालक से लूट व फायरिंग मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bhaluni Mor
  • लूटा गया चेकबुक, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बरामद

आरा,भोजपुर। जिले के नारायणपुर थाना पुलिस द्वारा पीएनबी बैंक के सीएसपी संचालक से लूट व फायरिंग मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव से हुई, उसके पास से लूटी गयी के चेकबुक, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपित नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबड़ी गांव निवासी सर्वानंद सिंह का पुत्र अंशु कुमार है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी।

बता दें कि बीते 9 फरवरी की शाम जब नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव निवासी बैजनाथ सिंह के पुत्र सह सीएसपी संचालक विकाश कुमार अपना सीएसपी केंद्र बंद कर वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में उनके पास रहे बैग में साढ़े तीन लाख रुपये नगद, आधार कार्ड, चेकबुक एवं पैन कार्ड था।

जैसे ही वह थाना क्षेत्र के भलुनी मोड़ के पास पहुंचे। तभी तीन हथियारबंद अपराधियों द्वारा उनके पास रहे बैग को छीना जाने लगा। विरोध करने पर अज्ञात अपराधियों द्वारा तीन राउंड फायरिंग कर उन्हें धमकाते हुए उनके पास रहे बैग को लूट लिया गया था। जिसके बाद सीएसपी संचालक विकास कुमार द्वारा नारायणपुर थाना में तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनुसंधान के क्रम में अंशु कुमार का नाम आया था। वह उसी समय से फरार चल रहा था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular