Homeबिहारआराहर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों, पत्रकारों एवं आमंत्रित अतिथियों के स्वागत तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

आरा। सूचना भवन कार्यालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों, पत्रकारों एवं आमंत्रित अतिथियों के स्वागत तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारियों, लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भूमिका तथा निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रेस की स्वतंत्रता को लोकतंत्र का आधार बताते हुए इसे संरक्षित रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य विषय “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। फेक न्यूज़, गलत सूचना, सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरों के प्रसार की चुनौतियाँ, तकनीक के जिम्मेदार उपयोग, तथ्य-जांच की आवश्यकता और पत्रकारिता की नैतिकता जैसे सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर साफ, सटीक और विश्वसनीय पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण तथा डीपीआरओ कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular