Homeबिहारआरा भोजपुरदुल्लमचक में पुलिस पर हमला मामले में दो गिरफ्तार

दुल्लमचक में पुलिस पर हमला मामले में दो गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों में चौंरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक निवासी मेघनाथ सिंह का पुत्र नंदू सिंह उर्फ नंदलाल सिंह तथा उसी गांव का स्व. दशरथ शर्मा का पुत्र अशोक शर्मा है।

Dullamchak police attack: भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान पुलिस पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दिया।

  • हाइलाइट: Dullamchak police attack
    • 6 नवंबर को मतदान के दिन चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक में विवाद हुआ था
    • इस दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी, दूसरे दिन पुलिस पर हमला

आरा। चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान पुलिस पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी। उन्होंने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों में चौंरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक निवासी मेघनाथ सिंह का पुत्र नंदू सिंह उर्फ नंदलाल सिंह तथा उसी गांव का स्व. दशरथ शर्मा का पुत्र अशोक शर्मा है।

बता दे की 6 नवंबर को मतदान के दिन चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक में विवाद हुआ था। इस दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। दूसरे दिन 7 नवंबर को विवाद के दौरान पुलिस पर हमला कर दिया गया तथा पुलिस के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी कड़ी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular