Victory of the NDA: डॉ. सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने विशाल जीत हासिल की है।
- हाइलाइट:
- डबल इंजन की सरकार और तेजी से होगा विकास- डॉ. के. एन. सिन्हा
Victory of the NDA आरा। भाजपा जिलाध्यक्ष (चिकित्सा मंच) डॉ.के. एन. सिन्हा की अध्यक्षता में रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में बैठक किया गया। इस दौरान डॉ. के.एन. सिन्हा ने पूरे बिहार में एनडीए की अपार विजय पर सभी भोजपुर जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ. सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने विशाल जीत हासिल की है। तमाम जनता ने विकसित राज्य एवं देश के साथ ताल में ताल मिलाते हुए अपना समर्थन दिया है, जिसमें नारी शक्ति श का सहयोग काफी प्रशंसनीय रहा।
डॉ. सिन्हा ने कहा कि मैं कई बैठकों में गया और अपने स्तर से भी तीन-चार बैठक का आयोजन किया, जिसमें जिला के अनेकों बुद्धिजीवी लोग, शहर के चिकित्सक एवं तमाम भोजपुर के ग्रामीण क्षेत्र से भी चिकित्सक गण आए। सभी ने काफी सहयोग किया, इस राष्ट्रीय पर्व में और सभी बहुत-बहुत बधाई के एवं धन्यवाद के पात्र हैं।
नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकाशसील, प्रगति पूर्ण कार्यों का यह परिणाम है, असीम सफलता। अब यह डबल इंजन की सरकार और तेजी से विकासशील कार्यक्रमों को धरातल पर उतारेगी, जिससे राज्य की उन्नति प्रगति होगी और लोगों में खुशिहाली आएगी।



