Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरभोजपुर से बड़ी खबर: बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को...

भोजपुर से बड़ी खबर: बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के समीप रविवार की शाम बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंद दिया।

Tetaria Road Accident: मृतकों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव वार्ड नंबर-11 निवासी मिठाई दुकानदार सुदामा प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार एवं उसी गांव के निवासी किराना दुकानदार कृष्णा प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार शामिल है।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम

Tetaria Road Accident : आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के समीप रविवार की शाम बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में काफी देर तक अपना तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतकों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव वार्ड नंबर-11 निवासी मिठाई दुकानदार सुदामा प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार एवं उसी गांव के निवासी किराना दुकानदार कृष्णा प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार शामिल है। दोनों स्नातक के छात्र थे। रिश्ते में चचेरे भाई लगते थे।

इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह दोनों बाइक द्वारा अपने दुकान का सामान लाने के लिए आरा गए थे। सामान लेने के बाद जब वह दोनों वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान तेतरिया मोड़ के समीप बेलगाम पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना एवं मृतकों के परिजन वहां पहुंचे। जिसके पश्चात पुलिस ने शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular