Homeबिहारआराकपड़ा डालने के दौरान छत से गिर महिला सिपाही, जख्मी

कपड़ा डालने के दौरान छत से गिर महिला सिपाही, जख्मी

आरा नवादा थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन मोहल्ले में मंगलवार की सुबह एक महिला सिपाही तीन मंजिली छत से गिर पड़ी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

Nawada Thana Ara: आरा नवादा थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन मोहल्ले में मंगलवार की सुबह एक महिला सिपाही तीन मंजिली छत से गिर पड़ी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

  • हाइलाइट : Nawada Thana Ara
    • तीन मंजिली छत पर कपड़ा डालने गई थी
    • वह असंतुलित होकर छत से नीचे गिर पड़ी

आरा: नवादा थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन मोहल्ले में मंगलवार की सुबह एक महिला सिपाही तीन मंजिली छत से गिर पड़ी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी सिपाही समस्तीपुर जिले के निवासी हिमांशु की पत्नी बबीता हिमांशु है। वर्तमान में पुलिस लाइन में इवीआर तीन में कार्यरत है एवं न्यू पुलिस लाइन मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है।

घायल महिला सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह स्नान करने के बाद तीनमंजिली छत पर कपड़ा डालने गई थी। उसी दौरान वह असंतुलित होकर छत से नीचे गिर पड़ी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular