Wednesday, January 21, 2026
No menu items!
Homeबिहारआरामां आरण्य देवी के दर्शन-पूजन के साथ नववर्ष की शुरुआत

मां आरण्य देवी के दर्शन-पूजन के साथ नववर्ष की शुरुआत

Maa Aranya Devi in ​​Ara: नववर्ष के मौके पर बुधवार को आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के मंदिर में दर्शन को श्रद्धालु-भक्तों का जनसैलाब उमड़ा रहा।

Maa Aranya Devi in ​​Ara: नववर्ष के मौके पर बुधवार को आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के मंदिर में दर्शन को श्रद्धालु-भक्तों का जनसैलाब उमड़ा रहा। हजारों की संख्या में भक्तों ने देवी के दर्शन और पूजन कर नववर्ष की शुरुआत की।

  • हाइलाइट्स : Maa Aranya Devi in ​​Ara
    • मां आरण्य देवी मंदिर में दर्शन को उमड़ा रहा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
    • हजारो की संख्या में भक्तो ने मां के मंदिर में टेका मत्था

Maa Aranya Devi in ​​Ara आरा: नववर्ष के मौके पर बुधवार को आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के मंदिर में दर्शन को श्रद्धालु-भक्तों का जनसैलाब उमड़ा रहा। हजारों की संख्या में भक्तों ने देवी के दर्शन और पूजन कर नववर्ष की शुरुआत की। मां के मंदिर में दर्शन के लिए महिला-पुरुष भक्तों की लंबी कतार लगी रही। आलम यह था कि महिला-पुरुष भक्तों की कतार मीरगंज गोला मोड़ तक पहुंच गई। यह सिलसिला अपराह्न् तीन बजे तक चलता रहा।

इसके बाद भी देवी दर्शन के लिए श्रद्वालु-भक्त रात्रि में दर्शन के लिए आते रहें। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया की नववर्ष को लेकर बुधवार की सुबह 5 बजे मां की प्रातः आरती हुई। इसके बाद से ही देवी दर्शन को जनसैलाब उमड़ा पड़ा। प्रतिकूल मौसम के बावजूद भी भक्तो एवं श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Jayanandan Chaudhary
Jayanandan Chaudhary (1)
previous arrow
next arrow

लोगों ने अपने परिवार तथा बच्चों के साथ मां के मंदिर में मत्था टेका और अपने जीवन में खुशहाली व सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस मौके पर हजारो की संख्या में भक्तों ने मां के मंदिर में मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला-पुरुष पुलिस कर्मी की तैनाती की गई थी। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सह भोजपुर/बक्सर के एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ जी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने माता के दरबार में पूजा-अर्चना किया।

मां आरण्य देवी मंदिर में दर्शन को उमड़ा रहा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिए मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार जलान, सूर्यभान सिंह, संतोष कुमार सिंह, संजय सरावगी उर्फ लल्लू भाई, गजेंद्र सिंह, राजू मेहता, नवीन प्रकाश, अशोक कुमार सिंह, कन्हैया प्रसाद, रुपेश कुमार, अभिषेक कुमार मिश्र उर्फ गोलू बाबा, भीम पांडेय, नरेश कुमार, अमित कुमार उर्फ भोलू, आलोक अंजन, रिशु कुमार, प्रिंस कुमार, रविशंकर चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी, सदस्यगण और ट्रस्ट के स्टाफ काफी सक्रिय दिखें।

श्रद्धालु-भक्तों के बीच हुआ प्रसाद का वितरण: नववर्ष के मौके पर मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट की ओर से भक्तों के बीच नि:शुल्क प्रसाद का वितरण किया गया। ट्रस्ट द्वारा मां के भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप बुंदिया का वितरण किया गया। यह सिलसिला सुबह से देर शाम तक चलता रहा। प्रसाद वितरण कार्यक्रम को लेकर भक्त काफी खुश दिखें। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे रहें।

Ara
medicon

संध्या समय मां के मंदिर में लगा खीर का भोग: नववर्ष के मौके पर संध्या समय मां के मंदिर में मेवा, दूध एवं चावल से निर्मित खीर का भोग लगाया गया। तत्पश्चात खीर का वितरण श्रद्धालुओं भक्तों के बीच किया गया। भोग का प्रसाद लेने के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular