Saturday, January 24, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरपीरोभोजपुर के पीरो बाजार स्थित मॉल के पीछे से एक महिला जख्मी...

भोजपुर के पीरो बाजार स्थित मॉल के पीछे से एक महिला जख्मी हालत में बरामद

नशाखुरानी गिरोह की शिकार महाराष्ट्र निवासी महिला जख्मी हालत में बरामद

Nilofar: जख्मी हालत में मिली यह महिला स्वयं को महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव निवासी नीलोफर बता रही है।

  • हाइलाइट: Nilofar
    • नशाखुरानी गिरोह की शिकार महाराष्ट्र निवासी महिला जख्मी हालत में बरामद
    • जख्मी महिला का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पीरो थाना क्षेत्र के पीरो स्थित मॉल के पीछे से शनिवार की रात मिली महिला

आरा। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरो बाजार स्थित एक मॉल के पीछे से शनिवार की रात एक महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बरामद किया गया। यह महिला नशाखुरानी गिरोह का शिकार बताई जा रही है। पीरो थाना पुलिस द्वारा रविवार को उसे तत्काल इलाज हेतु सदर अस्पताल, आरा लाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जख्मी हालत में मिली यह महिला स्वयं को महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव निवासी नीलोफर बता रही है।

shiv Ji
Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

पीरो थाना में कार्यरत पीटीसी जवान सन्नी कुमार, जो महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाए थे, ने बताया कि शनिवार की देर रात उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि पीरो बाजार स्थित मॉल के पिछले हिस्से में एक महिला जख्मी हालत में पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस वाहन तत्काल मौके पर पहुँचा और महिला को पीरो थाना लाया गया। निर्देश प्राप्त होने पर, उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है। हालांकि, महिला को चोटें कैसे लगीं और वह पीरो बाजार तक कैसे पहुँची, इस बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

जख्मी महिला नीलोफर ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह अपने गृह नगर नासिक के मालेगांव स्थित घर से बाजार जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा में बैठी थी। इसी ऑटो में बाद में दो अज्ञात युवक भी सवार हो गए। इसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं है। जब उसे होश आया, तो उसने खुद को एक चलती ट्रेन में पाया। महिला का आरोप है कि ट्रेन में उन दोनों अज्ञात युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया, जिसका उसने विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई और इसी खींचतान में वह ट्रेन से नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हालांकि, ट्रेन से गिरने के बाद वह पीरो तक कैसे पहुँची, यह उसे याद नहीं है। बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular