Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के कोईलवर, बिहिया और कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र की बड़ी खबर

भोजपुर के कोईलवर, बिहिया और कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र की बड़ी खबर

Big News Bhojpur : भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में रविवार को हुए हादसे, कोईलवर, बिहिया और कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र की बड़ी खबर

  • हाइलाइट: Big News Bhojpur
    • शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता की मौत
    • जख्मी पुत्र इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर
    • कोईलवर थाना क्षेत्र के झलकू नगर के समीप शनिवार की देर रात घटी घटना

आरा। आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के झलकू नगर के समीप शनिवार की देर रात शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कोईलवर थाना पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के मीरगंज बभनगांवा गांव निवासी स्व. राम प्यारे राय के 76 वर्षीय पुत्र दिनेश राय है। वह किसान थे। जबकि जख्मी 22 वर्षीय पुत्र रोशन राय उर्फ भोला राय है।

इधर, मृतक के पोते मनीष कुमार ने बताया कि उसके दादा दिनेश राय अपने बेटे रोशन राय उर्फ भोला राय के साथ शनिवार की शाम बाइक द्वारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात जब वे दोनों बाइक द्वारा वापस अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान आरा-छपरा फोरलेन पर झलकू नगर के समीप अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके दादा दिनेश राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे उनके बेटा रोशन राय उर्फ भोला राय गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

कोईलवर थाना पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए कोईलवर से सदर अस्पताल लाया गया और इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। टाउन थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाइयों में तीसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी बरदी देवी व दो पुत्र सिबोध राय एवं रोशन राय उर्फ भोला राय है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी बरदी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Big News Bhojpur – कोईलवर एवं बिहिया थाना क्षेत्र में रविवार को घटी घटना

सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ समेत तीन जख्मी

भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ समेत तीन लोग जख्मी हो गए। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पहली घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर सिक्स लेन पुल की है। जहां रविवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बक्सर निवासी युवक को टक्कर मार दी। जख्मी युवक बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव निवासी रामाकांत ओझा का 21 वर्षीय पुत्र विपुल ओझा है।

इधर, विपुल ओझा ने बताया कि वह पटना स्थित मॉल में काम करता है। रविवार की सुबह बाइक द्वारा पटना से वापस अपने घर देवकुली लौट रहा था। उसी दौरान कोईलवर सिक्स लेन पुल पर अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में ठोकर मार दी। दूसरी घटना कोईलवर एवं बिहटा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके की है। जहां रविवार की सुबह अज्ञात वाहन साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। जख्मी पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी रामायण यादव का 30 वर्षीय पुत्र रामराज यादव है।

इधर, रामराज यादव ने बताया कि वह रविवार की सुबह साइकिल द्वारा अपने घर से सीमावर्ती इलाके में बाजार करने आया था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वहीं तीसरी घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता की है। जहां रविवार की सुबह अज्ञात वाहन ने शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। जख्मी अधेड़ सिन्हा थाना क्षेत्र के संजोयल गांव निवासी स्व. रघुनाथ प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र गोविंद प्रसाद है।

इधर , गोविंद प्रसाद ने बताया कि वह शनिवार की शाम बाइक द्वारा शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रविवार की सुबह जब वह वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान बिहिया चौरस्ता के समय अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी।

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव में रविवार की दोपहर घटी घटना

Big News Bhojpur : हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से अधेड़ घायल

भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव में रविवार की दोपहर हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार घायल कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव निवासी स्व. द्वारिका यादव के 50 वर्षीय पुत्र बड़क कुमार है।

इधर, घायल के अधेड़ के छोटे भाई संजय कुमार सिंह ने बताया कि वह शनिवार को गांव में ही शादी समारोह में रिश्तेदार के घर आए हुए थे। रविवार की सुबह जब वह टेंट के लगे लोहे के पाइप को खोल कर हटा रहे थे। उसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार में स्पर्श कर गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तब उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular