Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में पांच दिन से घर से लापता अधेड़ का शव बरामद

भोजपुर में पांच दिन से घर से लापता अधेड़ का शव बरामद

Nirmalpur: आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव के बधार स्थित गेहूं के खेत से सोमवार की सुबह बरामद हुआ शव

  • हाइलाइट: Nirmalpur
  • परिजन द्वारा हत्या कर शव को फेंके जाने की जताई जा रही आशंका
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में जुटी

आरा, बिहार। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव में पांच दिन से लापता अधेड़ का शव बरामद हुआ। उनका शव गांव में ही घर से दो सौ मीटर दूरी पर स्थित गेहूं के खेत से सोमवार की सुबह बरामद हुआ। मृतक का पूरा शरीर काला एवं दाहिने तरफ पेट फटा हुआ पाया गया। जिसके कारण परिजन हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। घटना को लेकर गांव एवं आसपास खिलाकर में सनसनी मच गई।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं पुलिस द्वारा घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य को इकट्ठा किया। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव निवासी गुप्तेश्वर सिंह के 50 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह है। वह गांव पर रहकर खेती करते थे। कभी-कभी बाहर जाकर भी प्राइवेट कंपनी में लेबर का काम करते थे।

Nirmalpur: चैत्र नवमी का प्रोग्राम देखने घर से निकले थे अरुण सिंह

इधर, मृतक के चचेरे भाई राहुल सिंह ने बताया कि वह 26 मार्च की रात करीब 11 बजे वह घर से यह कहकर निकले थे कि गांव में हो रहे चैत्र नवमी प्रोग्राम देखने जा रहा हूॅं। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने 27 मार्च को कई जगह उनकी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद परिजन द्वारा 28 मार्च को मुफस्सिल थाना में उनके लापता होने के संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।

इसी बीच सोमवार की सुबह जब आसपास के घरों में बदबू आने लगी, तो उन्होंने वहां जाकर देखा तो एक शव पड़ा मिला। जिसके बाद उन्होंने गांव में शोर करना शुरू किया। शोर सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने शव देख उनकी पहचान की और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular