HomeNewsआरा शहर में एटीएम में चोरी का प्रयास करते एक गिरफ्तार-दो फरार

आरा शहर में एटीएम में चोरी का प्रयास करते एक गिरफ्तार-दो फरार

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज की शुक्रवार रात की घटना

jay kumar

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज मोड़ स्थित एटीएम को तोड़ चोरी का प्रयास कर रहे एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक कार, एक बाइक और लोहे का सबल (रॉड बरामद की गयी है। गिरफ्तार अपराधी गौसगंज निवासी उमेश माली का पुत्र गोरख माली है। हालांकि उसके दो साथी भागने में सफल भी हो गये। गोरख माली शराब के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। घटना शुक्रवार की रात करीब 12 बजे की है।

प्रेम प्रसंग में फरार विवाहिता को प्रेमी समेत पुलिस ने किया बरामद

पुलिस की तत्परता से टली एटीएम से चोरी की बड़ी घटना

एसपी सुशील कुमार ने इस संबंध में शुक्रवार रात करीब 12 बजे गौसगंज मोड़ स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ कर चोरी किये जाने की सूचना मिली। इस आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बना कर छापेमारी शुरू की गयी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देख दो अपराधी भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ने का प्‌रयास किया, लेकिन दोनों भागने में सफल रहे। उसके बाद संदेह के आधार पर एटीएम का शटर उठाकर देखा गया, तो एक अपराधी को दबोच लिया गया। उसने पूछताछ में अपना नाम गोरख माली बताया।

घटनास्थल से एक कार, एक बाइक और लोहे का एक रॉड बरामद, पुलिस कर छानबीन

पूछताछ में उसने अपने दोनों साथियों के नाम भी बताया। इनमें एक हाउसिंग कालोनी निवासी सुशील कुमार, जबकि दूसरा गौसगंज का रहने ही वाला पंकज कुमार है। इस मामले में एएसआई मनोज कापरी के बयान पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस गिरफ्तार उमेश पाली से पूछताछ कर एटीएम में चोरी करने वाले पूरे गिरोह का पता लग रही है। वहीं उसकी निशानदेही पर फरार दोनों अपराधियों की धरपकड़ के लिये छापेमारी कर रही है। घटनास्थल से बरामद कार व बाइक की भी जांच की जा रही है।

भोजपुर में 29 पुलिस कर्मियों का तबादला-पुलिस लाइन से भेजे गये थाना सहित अन्य कार्यालय

मौके से फरार गिरोह के दो सदस्यों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

पुलिस टीम में टाउन थानाधयक्ष धर्मेंद्र कुुमार, दारोगा रहमतउल्ला, एएसआई मनोज कापरी, ने बताया कि पूछताछ के बाद गोरख माली को जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है। बता दें कि 20 अप्रैल की रात भी गौसगंज स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया था। उस समय भी मौके पर पहुंची पुलिस को देख सभी बदमाश भाग गये थे। इससे पहले भी शहर के बिहारी मिल व पकड़ी-रमना रोड स्थित एटीएम को तोड़ चोरी की कोशिश की जा चुकी है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular