Homeबिहारआराअधिकार एवं कर्तव्यों का बोध कराता है हमारा संविधान-डाॅ.अर्चना सिंह

अधिकार एवं कर्तव्यों का बोध कराता है हमारा संविधान-डाॅ.अर्चना सिंह

Constitution: आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवसीय उच्च विद्यालय तथा मौलाबाग स्थित ‘शारदा स्मृति’ सम्भावना पब्लिक स्कूल में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के दोनों शाखाओं में प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने ध्वजारोहन किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर प्राचार्या ने कहा की आज पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रहा है। भारत के लोग विश्व के अग्रणी संस्थानों में उच्च पदों को सुशोभित कर रहे है, उन्होनें कहा कि संविधान (Constitution) हमें बहुत सारे अधिकार देता है, तो कर्तव्यों का बोध भी कराता है। अगर हम कर्तव्य विहिन हो जाएं तो एक विकसीत राष्ट्र की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।

  • हाइलाइट: Constitution
  • संभावना स्कूल के दोनों शाखाओं में प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने किया झंडोत्तोलन
  • छात्र-छात्राओं ने देश-भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति

मुख्य अतिथि महाराजा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. गाँधी जी राय ने कहा कि आप के अंदर सामर्थ्य, उर्जा, सम्भावनाएं और इच्छा शक्ति हो, तो आप अपना मुकाम हासिल कर सकते है। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंधक निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि गणतंत्र की रक्षा संविधान में दिये गए मूल्यों और आर्दशों का पालन करके किया जा सकता है।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देश-भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समुह गान “धरती के रूपवा के सोरहो सिंगार”…. को छात्रा अर्पिता केशरी, अन्नया केशरी, सारिका सिंह, सिक्षम कुमारी, वंदना, अपूर्वा, कृतिका, श्रेयांगी, सगुन कुमारी, आस्था कुमारी, सौम्या कुमारी, शिवानी सिंह, अभिलाषा कुमारी, साक्षी सिंह, प्रतिज्ञा, प्रियांशी और श्रेया गुप्ता ने प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वही देश भक्ति समूह नृत्य को छात्रा एकता पाठक, प्रियंका सिंह, पलक सिंह, वर्षा सिंह, नैरा सिंह, आराध्या सिंह, खुशी सिंह, शिवानी शर्मा, अर्पिता चौधरी, अमन पाल, कृतिका कुमारी और सलोनी कुमारी ने आकर्षण ढंग से प्रस्तुत कर दर्शको को भाव-विभोर कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संगीत शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, अमितेश रंजन और नृत्य शिक्षक चिंटू कुमार के निर्देशन में हुआ। मंच-परिकल्पना व साज-सज्जा विद्यालय के कला शिक्षक विष्णु शंकर और संजीव सिन्हा ने किया। अवसर पर विद्यालय के एनसीसी कैडेटस ने आकर्षक मार्च पास्ट किया तथा तिरंगे को सलामी दी।

संचालन शिक्षक अरविन्द ओझा और छात्रा सफीना करीम एवं ऋतिका कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी दीपेश कुमार, स्वाती सिंह, राजेश रमण, निशा कुमारी, रंजीत कुमार, रेणु सिंह तथा एनसीसी के एएनओ अंकित कुमार मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular