HomeNewsरास्ट्रीय खबरेंप्रधानमंत्री मोदी ने जन्मदिन पर बधाई संदेश के लिए रूस के राष्ट्रपति...

प्रधानमंत्री मोदी ने जन्मदिन पर बधाई संदेश के लिए रूस के राष्ट्रपति का जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन, आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

  • हाइलाइट:
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश और दुनिया के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश और दुनिया के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन कर पीएम मोदी को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन, आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

हम भारत-रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान में हर संभव योगदान देने के लिए तैयार है।

वहीं डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने भी एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि डोमिनिका की सरकार और जनता की ओर से मैं भारत के प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देता हूं। हम महामारी के दौरान जीवन रक्षक सहायता सहित भारत के निरंतर सहयोग और जलवायु परिवर्तन तथा सतत विकास पर सहयोग की बहुत सराहना करते हैं।

इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि धन्यवाद प्रधानमंत्री स्केरिट, भारत डोमिनिका राष्ट्रमंडल के साथ मित्रता और एकजुटता के मजबूत संबंधों को गहराई से संजोता है।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने वीडियो संदेश जारी कर पीएम मोदी को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री लक्सन, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं हमारी मित्रता को बहुत महत्व देता हूं और भारत 2047 के विकासशील सफर में न्यूजीलैंड को एक महत्वपूर्ण साझेदार मानता हूं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरे मित्र प्रधानमंत्री अल्बनीज, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद करता हूं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular