Homeआरा भोजपुरशाहपुरसात साल से फरार हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सात साल से फरार हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Vicky Thakur of Gaura: शाहपुर प्रखंड के गौरा पंचायत के तत्कालीन मुखिया रामदेव ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर बाजार जा रहे थे कि इसी बीच गौरा गांव के समीप सड़क पर घात लगाकर उन्हें गोली मार दी गई थी।

  • हाइलाइट : Vicky Thakur of Gaura
    • नामजद अभियुक्त गौरा के विक्की ठाकुर को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के बहोरनपुर पुलिस ने सात साल से फरार हत्याकांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने गौरा के मनोज ठाकुर की हत्या के सिलसिले में दर्ज कांड संख्या 315/17 के नामजद अभियुक्त गौरा के विक्की ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वह एक अन्य कांड संख्या 425/21 का भी अभियुक्त है। पुलिस उसकी खोज में काफी दिनों से लगी थी। अंततः थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह को सफलता मिली।

विदित रहें की शाहपुर प्रखंड के गौरा पंचायत के तत्कालीन मुखिया रामदेव ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर बाजार जा रहे थे कि इसी बीच गौरा गांव के समीप सड़क पर घात लगाकर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले थे। वही आरा सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में मनोज ठाकुर की मौत हो गई थी।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular