Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeराजनीतभाजपा व्यावसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने प्रेम पंकज उर्फ ललन जी

भाजपा व्यावसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने प्रेम पंकज उर्फ ललन जी

कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनाये गये बिनय बेलाउर

भाजपा ने शिक्षा, विधि, कला व संस्कृति एवं व्यावसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों का किया मनोनयन

जिले के कई पदाधिकारियो, नेताओ और कार्यकर्ताओं ने सभी नव मनोनीत जिला संयोजकों को दी बधाई

फेसबुक पेज (खबरें आपकी)
आरा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी की अनुशंसा पर भोजपुर जिला भाजपा के शिक्षा, विधि, कला एवं संस्कृति और व्यावसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों का मनोनयन कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर भाजपा के सम्बंधित प्रकोष्ठों के राज्य संयोजकों ने जिला संयोजकों के नाम की घोषणा कर दी है।

भाजपा के जिला प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र सागर ने बताया कि भाजपा के शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के पद पर शिक्षाविद डॉ. अमर, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के पद पर मणिशंकर राय, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के पद पर बिनय बेलाउर और व्यावसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के पद पर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रेम पंकज उर्फ ललन जी का मनोनयन किया गया है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों के मनोनयन पर जिले के कई पदाधिकारियो, नेताओ और कार्यकर्ताओं ने सभी नव मनोनीत जिला संयोजकों को बधाई दी है।

जिला प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र ने बताया कि इसके पूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर प्रकाश सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर रंग बहादुर यादव और महिला मोर्चा के जिला संयोजक के पद पर रानी राय का मनोनयन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर सप्तर्षि के गठन भी किये गए हैं।

बाइक सवार अपराधियों ने फल विक्रेता को मारी गोली

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular