Homeबिहारआरा भोजपुरकैश लूट के कांड में संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

कैश लूट के कांड में संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

Pritampur : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना पुलिस ने प्रीतमपुर गांव में छापेमारी कर कैश लूट कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

Pritampur : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना पुलिस ने प्रीतमपुर गांव में छापेमारी कर कैश लूट कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

  • हाइलाइट : Pritampur
    • पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने दी जानकारी

आरा: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना पुलिस ने प्रीतमपुर गांव में छापेमारी कर कैश लूट कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि 30 जून 2024 की रात्रि साढ़े 8 बजे वादी चौरी थाना क्षेत्र के आकोढ़ा गांव निवासी नंद गोपाल राम का पुत्र सुरेश राम, अपने भाई सुभाष राम और भतीजा लालमोहर राय के साथ बाइक द्वारा गड़हनी से अपने गांव अकोढा जा रहा था। इसी क्रम में जैसे ही वे प्रितमपुर चक के पास पहुंचा, तो एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति विपरीत दिशा से आकर उसके बाइक में धक्का मार दिया।

इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया, उसके बाद दोनो व्यक्ति के द्वारा सुरेश राम, उसके भाई एवं भतीजा के साथ मारपीट करने लगे, मारपीट के कम में दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा वादी के पैकेट में रखा जमीन का पैसा कुल 50 हजार/-रुपया लूट कर भाग गया।

इस संबंध में भुक्तभोगी के द्वारा दिये गये फर्दबयान के आधार पर चरपोखरी थाना में लूट की प्राथमिकी दर्ज किया गया। उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु चरपोखरी थानाध्यक्ष पुनि संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

जिसमें पुअनि विपुल कुमार, पुअनि सुरेश प्रसाद, पुअनि दिलीप कुमार निराला एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को प्रितमपुर से गिरफ्तार कर लिया। वह प्रितमपुर निवासी उदित नारायण सिंह का पुत्र अजय सिंह है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular