Saturday, May 10, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरारिश्ता तेरा-मेरा सबसे है आला, तू मेरी मईया मैं तेरा लाला….."

रिश्ता तेरा-मेरा सबसे है आला, तू मेरी मईया मैं तेरा लाला…..”

Mother’s Day: आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शांति स्मृति’ संभावना आवासीय उवि एवं मौलाबाग स्थित ‘शारदा स्मृति’ संभावना पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृ-दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट्स: Mother’s Day
    • बच्चों के संपूर्ण विकास में माताओं का अहम योगदान-डाॕ. अर्चना सिंह
    • माताओं का सम्मान करें बच्चें-डॉ. कुमार द्विजेंद्र
    • मातृ-दिवस के उपलक्ष्य में समारोहपूर्वक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    • संभावना आवासीय उवि मझौंवा एवं संभावना पब्लिक स्कूल मौलाबाग में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Mother’s Day आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शांति स्मृति’ संभावना आवासीय उवि एवं मौलाबाग स्थित ‘शारदा स्मृति’ संभावना पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृ-दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संभावना आवासीय उवि में कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्या श्रीमती सिंह ने कहा की बच्चों की पहली शिक्षक उनकी माताएँ होती है। माताएँ न सिर्फ बच्चों का लालन-पालन करती है, बल्कि उनमें संस्कारों का सृजन भी करती है। बच्चों के संपूर्ण विकास में माताओं का अहम योगदान होता है। उन्होनें बच्चों से कहा कि वे अपने घरों में बुजुर्ग माता-पिता, दादा-दादी का हमेशा ख्याल रखे और उनका सम्मान करे। ऐसी परिस्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, जिसमें हमारे बुजूर्गों को वृद्धाश्रम का सहारा लेना पड़े।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

इस मौके पर स्कूल की छात्राओं द्वारा समूह गीत “जग में माई बिना केहुए सहाई ना होई ……..” पेश कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया, जिसे सौम्या सिंह, सलोनी कुमारी, सारिका सिंह, वेदिका सिंह, वंदना कुमारी, नव्या कुमारी, नंदनी कुमारी, जिया खान, अपूर्वा, अहाना सिंह, मनीषा, ज्ञानी सिंह, निकिता सिंह एवं प्रीति कुमारी ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् छात्राओं ने समूह नृत्य “रिश्ता तेरा-मेरा सबसे है आला, तू मेरी मईया मैं तेरा लाला…..” प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। जिसे अर्पिता, अमन पाल, रौशनी एवं सीनू ने पेश किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्र-छात्रा आराध्या, श्रुति राज एवं सुहानी दूबे के द्वारा माताओं के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का था। अवसर पर सभी माताओं को गुलाब का पुष्प गुच्छ देकर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही सभी बच्चों ने अपनी माताओं को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि माताओ के मां, मम्मी, माई, अम्मा बहुत सारे नाम है। उनके नाम में भाव, स्नेह, प्यार एवं समर्पण का होता है। दुनिया में माँ से बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता। ‘माॅं’ शब्द के उच्चारण से ही हमारे मन-मस्तिष्क में एक शक्ति का संचार होता है। हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी माताओं का सम्मान करें, हम वैसा कोई भी आचरण नहीं करें जिससे हमारी माताओं के मन को ठेस पहुँचे। संचालन शिक्षक अरविंद कुमार ओझा ने किया।। कार्यक्रम को सफल बनाने कला शिक्षक संजीव सिन्हा, बिष्ण शंकर, संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, अमितेश कुमार, जयशंकर सिंह का अहम् योगदान रहा।

इसके पूर्व शहर के मौलाबाग स्थित संभावना पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया। उद्घाटन प्रशासनिका डॉ. अर्चना सिंह किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का संपूर्ण विकास मां से ही होता है, उन्होंने वर्तमान परिपेक्ष के मद्देनजर कहा कि राष्ट्र प्रेम की भावना सर्वोपरि होती है, उन्होंने कहा कि मैं उन माताओं को सैल्यूट करती हूॅं, जिनके वीर सपूत भारत की सीमाओं पर डटे हुए हैं।

वही संगीत शिक्षक महेश शर्मा के निर्देशन में “एक बटा दो, दो बटे चार…..” की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उप प्राचार्या स्वाति सिंह के नृत्य परिकल्पना पर आधारित एकल नृत्य “ओरी चिरैया..” की प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भाव विह्ववल हो गए। वही छात्राओं ने अपनी माता के बारे में भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्र-छात्राओं को उनकी प्रस्तुति पर माता के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में चयनित ग्रीटिंग कार्ड बनाने वाले बच्चों के साथ उनकी माता को सम्मानित किया गया। एकल नृत्य श्रेयांशी श्री, सनाया राज, पीहू, श्रेया और मानया के द्वारा प्रस्तुत किया गया। समूह गीत आराध्या, शिक्षा, वैभवी, अनुष्का और अनन्या ने प्रस्तुत की।

उप प्राचार्या स्वाति सिंह और शिक्षिका नीलम ओझा और सीता कुमारी ने विद्यालय में उपस्थित सभी माता को तिलक के साथ पुष्प देकर सम्मानित किया। अंत में प्रशासिका डॉ. अर्चना सिंह ने सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया। संचालन एवं धन्यवाद प्राचार्य दीपेश कुमार ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों की माताएं उपस्थित थी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!