Homeबिहारआराआरा रमना मैदान: डीएम-एसपी ने फाइनल परेड का किया अंतिम निरीक्षण

आरा रमना मैदान: डीएम-एसपी ने फाइनल परेड का किया अंतिम निरीक्षण

Republic Day 2025: आरा रमना मैदान में शुक्रवार को डीएम तनय सुल्तानिया व एसपी राज के नेतृत्व में 26 जनवरी 2025 (गणतंत्र दिवस) समारोह की तैयारी का पूर्वाभ्यास का जायजा संयुक्त रूप से लिया गया।

Republic Day 2025: आरा रमना मैदान में शुक्रवार को डीएम तनय सुल्तानिया व एसपी राज के नेतृत्व में 26 जनवरी 2025 (गणतंत्र दिवस) समारोह की तैयारी का पूर्वाभ्यास का जायजा संयुक्त रूप से लिया गया।

  • हाइलाइट्स:Republic Day 2025
    • गणतंत्र दिवस को लेकर परेड का हुआ फाइनल रिहर्सल
    • डीएम व एसपी ने फाइनल परेड का किया अंतिम निरीक्षण

आरा: आरा रमना मैदान में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक राज के नेतृत्व में 26 जनवरी 2025 (गणतंत्र दिवस) समारोह की तैयारी का पूर्वाभ्यास का जायजा संयुक्त रूप से लिया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की प्रक्रिया और एमएमपी, जिला सशस्त्र बल, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी, और भारत स्काउट गाइड की टुकड़ियों के परेड का अंतिम निरीक्षण किया।

इसके साथ ही, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय आरा और डॉ. नेमीचंद शास्त्री विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति की तैयारी का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर), प्रभारी पदाधिकारी (जिला सामान्य प्रशाखा), जिला कृषि पदाधिकारी, कला संस्कृति पदाधिकारी, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular