Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
HomeबिहारArrahभोजपुर में रेस्टोरेंट मैनेजर की गोली मारकर हत्या

भोजपुर में रेस्टोरेंट मैनेजर की गोली मारकर हत्या

Vishal Singh shot Bhojpur: आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर पुल स्थित दुर्गा मंदिर के समीप हथियारबंद अपराधियों ने रविवार की देर रात एक निजी रेस्टोरेंट के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को गोली गर्दन के पिछले हिस्से में बीच-बीच में मारी गई है। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वही मृतक मैनेजर की गोली मार कर हत्या क्यों की गई। फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की पूरी जानकारी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी गणेश सिंह का 24 वर्षीय पुत्र विशाल सिंह है। वह आरा शहर के रामना मैदान स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। इधर मृतक के पिता गणेश सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात करीब 11 बजे उसका रेस्टोरेंट बंद हुआ था। जिसके बाद वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच दौलतपुर पुल स्थित दुर्गा मंदिर के समीप हथियारबंद अपराधियों द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब काफी देर हो जाने के बाद वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को शंका हुई के उसके साथ जरूर कोई घटना हुई है। जिसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने के लिए घर से निकल गए। जैसे ही परिजन दौलतपुर स्थित पुल के समीप दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसकी बाइक स्टैंड पर खड़ी है और बाइक पर खून लगा है। बाइक पर किसी प्रकार की कोई खरोंच भी नहीं लगी है और सड़क पर वह खून से लतपथ होकर मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद परिजन द्वारा उसे अपनी संतुष्टि को लेकर उसे आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देखा उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।

Vishal Singh shot Bhojpur दूसरी ओर मृतक के पिता गणेश सिंह ने अपने भाई एवं उनके लड़कों पर ही जमीन को लेकर विवाद की बात कही है। साथ हीं उन्होंने अपने बेटे की किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है। हालांकि उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का कोई आशंका एवं आरोप नहीं लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन बहन व भाई एक भाई में बड़ा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। मृतक के परिवार में मां रत्ना देवी व तीन बहन दुर्गा, सरस्वती एवं निशा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। वही इस घटना के बाद मृतक की मां रत्ना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular