Homeबिहारआरा भोजपुरतबीयत खराब होने से चौकीदार की मौत

तबीयत खराब होने से चौकीदार की मौत

Rural police man इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

खबरे आपकी Rural police man आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर करजा गांव में अचानक तबीयत खराब होने के कारण एक चौकीदार की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

परिजनों ने ठंड लगने के कारण मौत होने की जताई आशंका

जानकारी के अनुसार मृतक मोहनपुर करजा गांव निवासी घुघुली पासवान का 51 वर्षीय पुत्र जवाहर पासवान है। वे वर्तमान में बड़हरा थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि वे शनिवार की शाम ड्यूटी पर गए थे। आज अहले सुबह वापस घर लौटे। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने ठंड लगने के कारण मौत होने की जताई आशंका, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पहले बाइक को रोका, फिर बोला जाओ और मार दी गोली

soldier suicide in Ara-आरा में महिला सिपाही ने की खुदकुशी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular