Homeबिहारआराएससीएमओ ने उदवंतनगर पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, खामियां उजागर

एससीएमओ ने उदवंतनगर पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, खामियां उजागर

एसीएमओ डॉ. केएन सिन्हा के द्वारा शुक्रवार को उदवंतनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

Udwantnagar PHC: एसीएमओ डॉ. केएन सिन्हा के द्वारा शुक्रवार को उदवंतनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Udwantnagar PHC
    • बोले एसीएमओ: लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई
    • फाइलेरिया कार्यक्रम की भी संध्याकालीन हुई समीक्षा

आरा: एसीएमओ डॉ. केएन सिन्हा के द्वारा शुक्रवार को उदवंतनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा कई लोग गायब मिले। डॉ. सिन्हा परिसर में घूमे और व्यवस्था में कुछ कमी पाए। अस्पताल के कई कर्मचारी भी फाइलेरिया की दवा अभी तक नही खा पाए हैं। एसीएमओ ने कहा कि लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि किसी भी कार्यक्रम में खासकर इस फाइलेरिया कार्यक्रम में आप लोगों को दवा खिला करके, उनको निरोग होने की कोशिश में एक आत्मसंतुष्टि प्राप्त करेंगे। क्योंकि फाइलेरिया की यह दवा कई रोगों के रोकथाम में मदद करेगी। लोग निरोग रहेंगे। दवा नहीं खाने की स्थिति में लोगों को समझाएं। नहीं समझे तो उनका नाम और मोबाइल नंबर रिपोर्टिंग के लिए नोट कर ले।

दवा खाने से किसी-किसी में साइड इफेक्ट भी हो सकता है। वह एक अच्छा साइन है कि दवा काम कर रहा है। शरीर में फाईलेरिया के कीटाणु रहने पर साइड इफेक्ट के लक्षण ज्यादा आते हैं। इसे हल्की दवा से कंट्रोल किया जा सकता है। किसी भी स्थिति में रिजेक्शन नहीं होना चाहिए।

डॉ. सिन्हा ने इस कार्यक्रम में उपलब्धि को और बढ़ाने का निर्देश दिये। संध्याकालीन समीक्षा में डब्लूएचओ प्रतिनिधि तथा पिरामल के प्रतिनिधि अरविंद, अस्पताल कर्मचारियों के साथ उपस्थित थे। बैठक में डाॕ. चेतना, कर्मचारियों में संदीप कुमार, समरेंद्र पांडेय, संजीव कुमार,अजय कुमार, दिनेश, गार्ड सुधीर, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular