Homeआरा भोजपुरशाहपुरनए कानूनों को लेकर शाहपुर थाना में गोष्ठी, अपराधों के बारे में...

नए कानूनों को लेकर शाहपुर थाना में गोष्ठी, अपराधों के बारे में जानकारी दी गई

शाहपुर थाना क्षेत्र के आमंत्रित संभ्रांत नागरिकों को थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त के द्वारा नए कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं महिला दरोगा स्वेता कुमारी के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई।

New Laws : शाहपुर थाना क्षेत्र के आमंत्रित संभ्रांत नागरिकों को थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त के द्वारा नए कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं महिला दरोगा स्वेता कुमारी के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई।

  • हाइलाइट : New Laws
    • एनसीआरबी ने नए कानूनों के संबंध में मोबाइल एप लांच किया है

आरा/शाहपुर: भोजपुर के शाहपुर थाना में सोमवार को नए कानूनों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र के आमंत्रित संभ्रांत नागरिकों को थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त के द्वारा नए कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं महिला दरोगा स्वेता कुमारी के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई।

मोबाइल एप लांच

थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त ने बताया की एनसीआरबी ने नए कानूनों के संबंध में मोबाइल एप ”एनसीआरबी संकलन ऑफ न्यू क्रिमिनल लॉ” लांच किया है, जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यह एप सभी के लिए उपयोगी है। यह नए कानूनों के सभी अध्यायों और धाराओं को जोड़ने वाला एक सूचकांक प्रदान करता है। इसे ऑफलाइन मोड में भी चलाया जा सकता है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्य पार्षद बिजय सिंह, पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह, पूर्व उपमुख्य पार्षद मुख्तार साह, वार्ड पार्षद कामेश्वर राज, सगीर साह, पूर्व पार्षद राजू धानुक, समाजसेवी भूटेली महतों, शंकर सिंह, शशिकांत भट्ट, बंटी पांडे सहित काफी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि उपस्थित रही।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular