Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर प्रमुख व उप प्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

शाहपुर प्रमुख व उप प्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

Shahpur Block: शाहपुर प्रखंड प्रमुख गीता देवी एवं प्रखंड उप प्रमुख संगीता देवी पर पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • 11 सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित अविश्वास प्रस्ताव की प्रति प्रमुख को सौपा
    • प्रमुख ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 12 जनवरी को निर्धारित की तिथि

शाहपुर/आरा: शाहपुर प्रखंड (Shahpur Block) प्रमुख गीता देवी एवं प्रखंड उप प्रमुख संगीता देवी पर पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। पंचायत समिति सदस्यों में से 11 सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित अविश्वास प्रस्ताव की प्रति प्रखंड प्रमुख को दी गई।

पंचायत समिति सदस्यों द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि प्रमुख व उपप्रमुख दोनो ही अल्पमत में है और सदन में अपना बहुमत खो चुकी है। ऐसे में आपका पद पर बने रहने का वैधानिक व नैतिक आधार समाप्त हो चुका है।

इसके बाद प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने अविश्वास प्रस्ताव की प्रति लेते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 12 जनवरी की तिथि निर्धारित कर दी गई। साथ इसे नियमानुसार करवाई के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेज दिया गया।

शाहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पंचायत समिति सदस्यों द्वारा प्रखंड प्रमुख को दी गई। इसके बाद उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 12 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है।

शाहपुर प्रखंड के सभी 28 पंचायत समिति सदस्यों को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए निर्धारित तिथि के लिए सबको पत्र भेजा जा रहा है। ताकि सभी 28 पंचायत समिति सदस्य 12 जनवरी को 11:00 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए उपस्थित हो सके।

Bijay singh

Most Popular