HomeNewsबिहारसामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगा शाहपुर का निर्माणाधीन पुल

सामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगा शाहपुर का निर्माणाधीन पुल

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगा निर्माणाधीन पुल - मंटू

Shahpur Bridge : शाहपुर विधायक ने कहा निर्माणाधीन पुल स्थानीय लोगों के लिए एक वरदान है। यह न केवल गतिशीलता और संपर्क को बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगा। इस प्रकार, यह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • हाइलाइट : Shahpur Bridge
    • धर्मावती नदी में बन रहे पुल से किसानों एवं व्यवसायियों को होगा बड़ा फायदा
    • प्रखंड मुख्यालय से दर्जन भर गांव की दूरी हो जाएगी आधी


आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर दियारा क्षेत्र की लाइफ लाइन कही जाने वाली धर्मावती नदी पर संहजौली एवं हिरखी पिपरा गांव के बीच निर्माणाधीन पुल स्थानीय लोगों के लिए वरदान साबित होने वाली है। यह गतिशीलता और संपर्क को बढ़ाकर क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगा। इसके बनते ही स्थानीय लोगों की लगभग चार दशक से चली आ रही मांग इस बार पूरी हो जाएगी। शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी के द्वारा आम जनता की मांग पर अपने फंड से इसे बनवाने का आश्वासन लोगों को दी गई थी।

निर्माणाधीन पुल से समय एवं खर्च दोनों में भारी बचत होगी

निर्माणाधीन पुल के चालू होते ही संहजौली गांव से नदी के उस पर के दर्जन भर गांव के लगभग तीस हजार की आबादी को सीधे फायदा मिलेगा। जिन्हें शाहपुर आने में पहले की अपेक्षा 6 से 7 किलोमीटर तक दूरी कम तय करनी पड़ेगी। जिससे लोगों का समय एवं खर्च दोनों ही में भारी बचत होगी।

पहले, स्थानीय लोग संपर्क स्थापित करने के लिए दूर तक यात्रा करने को मजबूर थे। इससे न केवल समय और ऊर्जा की बर्बादी होती थी, बल्कि आवागमन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। निर्माणाधीन पुल इन्हीं समस्याओं को दूर करेगा और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुँचने में सक्षम बनाएगा।

Shahpur Bridge : सुहिया भागड़ से मछली व खेतों से सब्जी का बढ़ेगा कारोबार

पुल के निर्माण होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बूस्ट मिलेगा। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और व्यवसाय तथा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। यह क्षेत्र के लोगों की आय और जीवनस्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। शाहपुर प्रखंड के सुहिया भागड़ से मछली का कारोबार एवं खेतों से सब्जी का कारोबार शाहपुर बाजार के लिए आसान हो जाएगी। फिलहाल उन्हें सुहिया एवं आसपास जाने के लिए 15 से 18 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि इस ब्रिज के बनने के बाद शाहपुर से इन गांव की दूरी लगभग 6 से 7 किलोमीटर रह जाएगी।

लोगों में काफी उत्साह

विधायक फंड से बन रही पुल से लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पुल के माध्यम से हार्वेस्टर सहित खेती के अन्य उपकरण भी सीधे इधर से उधर चले जाएंगे। जिन्हें इधर से उधर जाने में 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी।

सभी प्रकार के वाहन गुजरेंगे

पुल निर्माण से जुड़े कनीय अभियंता मो. हुसैन आलम के अनुसार पुल नदी के तल से 12 फीट ऊंची एवं 12 फीट चौड़ी बनेगी। जिसकी लंबाई करीब 50 फीट होगी। सभी प्रकार के वाहन सीधे इधर से उधर चले जाएंगे। पुल के बनने से शाहपुर, संहजौली, लीलारी, रतनपुरा, गोपालपुर, सुहिया, होरिल छपरा, पिपरा, बुझा राय का डेरा सहित कई गांवों के लोगों को आने जाने में सुविधा होगी।

निर्माणाधीन पुल स्थानीय लोगों के लिए वरदान

शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी के अनुसार पुल बनने से नदी के दोनों तरफ के लगभग दर्जन भर गांवो की बड़ी आबादी को खेती-बाड़ी एवं व्यवसाय में काफी फायदा पहुंचेगा। लोगों को समय एवं खर्चे में भी काफी कमी आएगी। निर्माणाधीन पुल स्थानीय लोगों के लिए एक वरदान है। यह न केवल गतिशीलता और संपर्क को बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगा। इस प्रकार, यह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular