Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में ठंड से कांप रही थी बुजुर्ग महिला

शाहपुर में ठंड से कांप रही थी बुजुर्ग महिला

शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बैठी एक बुजुर्ग महिला की दुर्दशा पर वार्ड एक के पार्षद मनोज पासवान का ध्यान गया, बुजुर्ग की आंखों में आंसू थे।

Shahpur councilor Manoj Paswan: शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बैठी एक बुजुर्ग महिला की दुर्दशा पर वार्ड एक के पार्षद मनोज पासवान का ध्यान गया, बुजुर्ग की आंखों में आंसू थे। ठंड के मौसम में, बुजुर्ग महिला, जो ठंड से कांप रही थी। पूछने पर कंबल के लिए आई है बताया। उन्होंने बिना किसी संकोच के अपने पास मौजूद कंबल उसे ओढ़ा दिया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स:Shahpur councilor Manoj Paswan
    • कंबल वितरण की खबर सुनकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंची थी बुजुर्ग महिला
    • वार्ड पार्षद मनोज कुमार पासवान ने अपने पास मौजूद कंबल उसे ओढ़ा दिया

आरा/शाहपुर: बुधवार के दिन शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बैठी एक बुजुर्ग महिला की दुर्दशा ने समाज के संवेदनशील पहलू को उजागर किया। जब तापमान में गिरावट आ रही है। इस कड़ाके की ठंड में वह महिला कांप रही थी और उसकी आंखों में आंसू थे। इस दृश्य ने वार्ड संख्या-01 के पार्षद मनोज पासवान का ध्यान आकर्षित किया।

जब मनोज पासवान ने बुजुर्ग महिला से उसकी समस्या पूछी, तो उन्हें पता चला कि महिला ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण की खबर सुनकर नगर पंचायत कार्यालय में आई थी। किसी तरह धीरे-धीरे चलकर वह करीब तीन बजे पहुंची थी। लेकिन कंबल वितरण नहीं हो रहा था। यह कहना कठिन है कि उस क्षण में वह महिला कितनी असहाय और निराशा में थी। लेकिन पार्षद ने बिना किसी संकोच के अपने पास मौजूद कंबल उसे ओढ़ा दिया। यह एक छोटी सी पहल थी, लेकिन उस महिला के लिए बड़ा था। उसने पार्षद को खूब ढ़ेर सारा आशीर्वाद दिया।

दया और संवेदना कितनी महत्वपूर्ण है। यह दृश्य हमें याद दिलाते हैं कि हम सबके जीवन में दूसरों के लिए सहानुभूति और सहयोग का भाव होना चाहिए। इधर, उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी, पूर्व चेयरमैन सह पार्षद बबीता देवी, वार्ड पार्षद कामेश्वर राज सहित कई प्रतिनिधियों ने कहा की नगर प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वे जरूरतमंदों की सहायता करें। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाना चाहिये।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular