Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने क्षतिग्रस्त पुलिया का किया निरीक्षण

शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने क्षतिग्रस्त पुलिया का किया निरीक्षण

Damaged Culvert Shahpur: युवा विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों के लिए मूलभूत जनसुविधाओं को दुरुस्त रखना और उनकी सुरक्षित व निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Bijay singh
  • हाइलाइट: Damaged Culvert Shahpur
  • विधायक बोले: लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आरा। जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धमवल–सुहिया पथ पर हिरखी–पिपरा के समीप स्थित पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक राकेश रंजन ओझा ने त्वरित संज्ञान लिया। वे तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और पुलिया की वर्तमान स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने वहां उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और उनसे पुलिया के टूटने के कारण लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी स्थिति की पूरी जानकारी ली।

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में आ रही बाधाओं और सुरक्षा संबंधी जोखिमों को देखते हुए विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पुलिया को जल्द से जल्द सुरक्षित और सुचारु बनाना अत्यंत आवश्यक है ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

युवा विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों के लिए मूलभूत जनसुविधाओं को दुरुस्त रखना और उनकी सुरक्षित व निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक कार्यों में किसी भी स्तर पर होने वाली लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक ने यह भी भरोसा दिलाया कि इस कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी ताकि गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित हो सके और आम नागरिकों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

jay kumar
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular