Sunday, April 28, 2024
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpurशाहपुर नपं पैक्स अध्यक्ष पद पर पहली बार निर्वाचित हुए महिला अध्यक्ष

शाहपुर नपं पैक्स अध्यक्ष पद पर पहली बार निर्वाचित हुए महिला अध्यक्ष

Kamalavati Devi: शाहपुर नगर पंचायत पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर पहली बार महिला प्रत्याशी कमलावती देवी के निर्वाचित होने के बाद नगर पंचायत पैक्स में इतिहास बन गया।

  • हाइलाइट :-
    • शाहपुर नपं पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई कमलावती देवी
    • निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसंती देवी को 179 मतों से हराया

खबरे आपकी शाहपुर/आरा: शाहपुर नगर पंचायत पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर कमलावती देवी (Kamalavati Devi) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसंती देवी को 179 मतों से हराया। कमलावती देवी को कुल 461 मत प्राप्त हुए। जबकि बसंती देवी को कुल 282 मत ही मिल सके। विजयी प्रत्याशी कमलावती देवी को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने प्रमाण पत्र दी।।कड़ाके की ठंड, घने कोहरे व कड़े सुरक्षा के बीच शाहपुर नगर पंचायत पैक्स चुनाव में 65.51 प्रतिशत वोट पड़े। इस तरह कुल 1302 मतदाताओं में से 853 मतदाताओं ने वोट डाले। 122 सदस्य मतदाता मृत है।। जिसमें एक मतदान केंद्र पर 359 व दूसरे मतदान केंद्र पर 494 मतदाताओं ने डाले वोट।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

इसके पूर्व मंगलवार की सुबह से वोटिंग को लेकर मतदाता मतदान केंद्र पर आने शुरू हो गए। घने कोहरे के बीच मतदाताओं की भीड़ लंबी कतार में तब्दील हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और धूप खिलती गई मतदाताओं की भीड़ भी बढ़ती चली गई। इधर मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रखंड परिसर मतदान केंद्र से लेकर मतगणना स्थल तक सशस्त्र पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

नगर पंचायत पैक्स में कुल सदस्य मतदाताओं की संख्या-1302 है। जिसमे में से 853 सदस्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रशासन द्वारा वोटिंग को लेकर दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। वही मतों की गणना के लिए एक टेबल बनाया गया था। प्रबंध कार्यकारिणी के पांच पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जबकि तीन पदों के लिए मतदाताओं ने वोट डाले।

वही पैक्स के प्रबंध कार्यकारणी के कुल ग्यारह सदस्यों में से आठ पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित चुने जा चुके है। जिसमे पिछड़ा वर्ग से 02, अति पिछड़ा वर्ग स 02, अनुसूचित जाति वर्ग से 02 तथा सामान्य महिला वर्ग से 02 सदस्य शामिल है। वह कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों पर पुरूष उम्मीदवार के लिए चुनाव के मतदान कराया गया है। इसकी जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने दी।

शाहपुर नपं पैक्स अध्यक्ष पद पर पति के बाद पत्नी ने किया कब्जा

शाहपुर नगर पंचायत पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर पहली बार महिला प्रत्याशी कमलावती देवी (Kamalavati Devi) के निर्वाचित होने के बाद नगर पंचायत पैक्स में इतिहास बन गया। नपं पैक्स के अध्यक्ष पद पर पति और पत्नी दोनों ही अध्यक्ष पद पर चुने गए। इसके पूर्व कमलावती देवी के पति रंगलाल यादव नपं पैक्स के अध्यक्ष थे। वही यह इतिहास बन गया कि नवनिर्वाचित महिला पैक्स अध्यक्ष कमलावती देवी ने बसंती देवी को हराया तो इससे पहले कमलावती देवी के पति रंगलाल यादव ने बसंती देवी के पति पूर्व नपं पैक्स अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव को हराया था।

शाहपुर नपं पैक्स अध्यक्ष पद पर पहली बार निर्वाचित हुए महिला अध्यक्ष

शाहपुर नगर पंचायत का चुनाव में पहली बार किसी महिला ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। इससे पहले किसी भी महिला ने अभी तक शाहपुर नगर पंचायत के पैक्स के अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ा नही लड़ा था। पहली बार नपं के दो पूर्व पैक्स अध्यक्षों द्वारा अपनी-अपनी पत्नियों को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़वाया। जिसमें कमलावती देवी ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव की पत्नी बसंती देवी को भारी मतों के अंतर से चुनाव हराया।

पूर्व विधायक मुन्नी देवी समेत सैकड़ो ने दी बधाई

शाहपुर नगर पंचायत पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर पहली बार महिला प्रत्याशी कमलावती देवी के निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भाजपा नेता भुअर ओझा, राकेश ओझा, किसान श्री उमेश चंद्र पांडे, अधिवक्ता अभय पांडे, पूर्व मुख्यपार्षद विजय सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडे, मंटू दुबे, अयोध्या पासवान, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी, विनय मिश्र, बच्चा जी पांडे, सर्वजीत ओझा, नसीम शाह, पिंकू गुप्ता, धन कुमार पांडे, भुटेली महतो, रामदुलार यादव, संजय यादव , हृदया यादव, मनजी पांडे, सुशील चौबे सहित कई लोग शामिल है।

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!