Homeआरा भोजपुरशाहपुरउत्कृष्ट कार्य के लिए भोजपुर एसपी ने शाहपुर थानाध्यक्ष को किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोजपुर एसपी ने शाहपुर थानाध्यक्ष को किया सम्मानित

Shahpur SHO honored by SP: वर्ष 2023 के सभी त्योहारों में बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और शाहपुर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को एसपी प्रमोद कुमार की ओर से यह सम्मान मिला है।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • संवेदनशील परिस्थितियों में भी क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण कायम रखने में रहे सफल
    • कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए एसपी की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर इनके कार्यों की सराहना

Shahpur SHO honored by SP शाहपुर/आरा: विभिन्न त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखने पर भोजपुर जिला पुलिस कंप्तान प्रमोद कुमार यादव ने शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वर्ष 2023 के सभी त्योहारों में बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और शाहपुर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शाहपुर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार को एसपी प्रमोद कुमार की ओर से यह सम्मान मिला है। एसपी ने यह सम्मान अपने कार्यालय कक्ष में शाहपुर थानाध्यक्ष को बुलाकर दिया।

शाहपुर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार इस वर्ष रामनवमी जुलूस, मुहर्रम जुलूस, दशहरा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में काफी चौकस दिख रहे थे। उनके द्वारा पूजा पंडालो का निरीक्षण, छठ घाट का जायजा और ताजिया जुलूस का निरीक्षण सहित संवेदनशील परिस्थितियों में भी क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण कायम रखने में सफल रहे। कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए एसपी की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर इनके कार्यों की सराहना की गई।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular