Homeआरा भोजपुरशाहपुरजलजमाव व नुकीले छड़ के कारण हादसों का हॉटस्पॉट बना शाहपुर थाना...

जलजमाव व नुकीले छड़ के कारण हादसों का हॉटस्पॉट बना शाहपुर थाना मोड़

Shahpur Thana Mod: भोजपुर जिले के NH-84 स्थित शाहपुर थाना मोड़ पिछले कुछ समय से लगातार हादसों का हॉटस्पॉट बन गया है। बेकसूर लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं।

Shahpur Thana Mod: भोजपुर जिले के NH-84 स्थित शाहपुर थाना मोड़ पिछले कुछ समय से लगातार हादसों का हॉटस्पॉट बन गया है। बेकसूर लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं।

jay kumar
  • हाइलाइटस: Shahpur Thana Mod
    • जलजमाव व लोहे के निकले नुकीले छड़ के चलते हर रोज यहां हादसे हो रहें है: वंशी गुप्ता
    • ऐसा प्रतीत होता है की शाहपुर नपं प्रशासन बड़ी दुर्घटना घटित होने के इंतजार में है: मुन्ना यादव

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के NH-84 स्थित शाहपुर थाना मोड़ पिछले कुछ समय से लगातार हादसों का हॉटस्पॉट बन गया है। जलजमाव और लोहे के नुकीले छड़ से न केवल यातायात को प्रभावित हो रहा है, बल्कि अनेक दुर्घटनाओं का कारण भी बन गया है। प्रशासनिक स्तर पर इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है,जिसके परिणामस्वरूप बेकसूर लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं।

हर रोज यहां हो रहें हादसे : स्थानीय दुकानदार वंशी गुप्ता ने कहा कि जलजमाव व लोहे के निकले नुकीले छड़ के चलते दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। नपं प्रशासन इस विकट परिस्थितियों के समाधान में असमर्थ है, इसलिए शाहपुर थाना मोड़ से यातायात दिन-ब-दिन कठिन होता जा रहा है। हर रोज यहां हादसे हो रहें है।

बड़े घटना के इंतजार में नपं प्रशासन : जाप के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव ने कहा कि शाहपुर NH-84 मुख्य सड़क पर जलभराव से सड़क की सतह भी कमजोर होती जा रही है। नाले पर बने धलान से लोहे के बाहर निकले नुकीले छड़ से दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़ों के साथ खतरा और बढ़ गया है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है की नपं प्रशासन किसी बड़े घटना के इंतजार में है।

हादसों का हॉटस्पॉट: समाजसेवी संतोष पांडेय उर्फ मंजी ने कहा कि नपं प्रसाशन राजस्व वसूली और सरकारी खजाना भरने में ही अपनी पूरी एनर्जी लगा रही है। शाहपुर नपं प्रसाशन को चाहिये कि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के साथ-साथ सुरक्षित यातायात के लिए लोहे के निकले नुकीले छड़ का प्रभावी उपाय करे। यदि इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो शाहपुर थाना मोड़ आने-जाने वाले लोगों के लिए हादसों का हॉटस्पॉट बना रहेगा।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular