Sunday, April 28, 2024
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpurशाहपुर अंचल के नए सीओ के रूप में शम्मा परवीन ने पदभार...

शाहपुर अंचल के नए सीओ के रूप में शम्मा परवीन ने पदभार संभाल लिया

Shamma Parveen: शाहपुर अंचल के नए सीओ के रूप में शम्मा परवीन ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया। मालूम हो कि शाहपुर अंचल कार्यालय वर्तमान में प्रभारी सीओ श्रेया मिश्रा के भरोसे चल रहा था।

  • हाइलाइट :-
    • आम जनता की समस्या को समझना और उसका निदान करना पहली प्राथमिकता होगी- सीओ
    • वर्तमान में प्रभारी सीओ श्रेया मिश्रा के भरोसे चल रहा था शाहपुर अंचल कार्यालय

खबरे आपकी शाहपुर/आरा: शाहपुर अंचल के नए सीओ के रूप में शम्मा परवीन (Shamma Parveen) ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया। मालूम हो कि शाहपुर अंचल कार्यालय वर्तमान में प्रभारी सीओ श्रेया मिश्रा के भरोसे चल रहा था। वही राजस्व अधिकारी सह कानूनगो, बंदोबस्त कार्यालय बेगूसराय से तबादला होने के बाद नए सीओ के रूप में शम्मा परवीन ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया। इस दौरान अंचल कार्यालय के सभी कर्मी ने सोमवार को उनका स्वागत किया।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

इस मौके पर शम्मा परवीन ने कहा कि आम जनता की समस्या को समझना और उसका निदान करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वह लोगों की समस्या को समझने और उसे समय रहते निदान करने का हर संभव प्रयास करेगी।आधी अधूरी जानकारी को लेकर लोग अक्सर परेशान रहते हैं और जानकारी के अभाव में उनकी परेशानी बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार कार्यों को निष्पादित करना एवं क्षेत्र के लोगों का काम बिना रुकावट का निष्पादित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ता के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यो को त्वरित गति से किया जायेगा।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!