Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजज्वेलरी शॉप लूटकांड: लूटे गए जेवरात बरामद, अपराधी गिरफ्तार

ज्वेलरी शॉप लूटकांड: लूटे गए जेवरात बरामद, अपराधी गिरफ्तार

Jewelery Robbery-पुलिसिया कार्रवाई लगभग पूरी, खुलासा करना शेष

jay kumar

लूट के जेवरात खरीदने वाला दुकानदार के भी पकड़े जाने की चर्चा

एसपी रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर दें सकते हैं जानकारी

खबरे आपकी आरा शहर के गोपाली चौक स्थित दो ज्वेलरी शॉप लूटकांड में पुलिस को सफलता मिली है। लूटे गये जेवरात भी पुलिस के हाथ लगे हैं। लूट में शामिल अपराधी भी गिरफ्तार किये गये हैं। जेवरात खरीदने वाले के भी पकड़े जाने की चर्चा है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर पुलिस लूट में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

इधर, दुकानदारों द्वारा बरामद जेवरात और लूट में शामिल एक बदमाश की पहचान भी कर लिये जाने की बात कही जा रहा है। माना जा रहा है कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। सिर्फ खुलासा करना शेष है। पुलिस जल्द ही खुलासा भी कर सकती है। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में कुछ खास नहीं बता रही है।

Jewelery Robbery

नौ अगस्त की शाम साढ़े छह बजे गोपाली चौक स्थित सोना-चांदी के दो दुकानों में हुई थी लूटपाट 

Jewelery Robbery-विदित हो कि नौ अगस्त की शाम साढ़े छह बजे गोपाली चौक स्थित शुक्ला मार्केट में दो ज्वेलरी शॉप में धावा बोल लूटपाट की गयी थी। लूट को ले दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एपी ज्वेलर्स से 100 ग्राम सोने के जेवर, 50 ग्राम गला हुआ सोना, 15 ग्राम के सोने की चेन, पांच सौ ग्राम चांदी के जेवर और 90 हजार रुपये की लूट हुई है। जबकि जेके ज्वेलर्स से 10 किलो चांदी के आभूषण, 15 ग्राम सोना और एक मोबाइल की लूट हुई है। लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुये एसपी विनय तिवारी द्वारा स्पेशल टीम गठित की गयी थी। टीम ने लगातार छापेमारी छह संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की। तब मामले का खुलासा हुआ और आधे से अधिक जेवरात बरामद कर लिये गये। 

निगरानी की टीम ने घूसखोर सीडीपीओ के साथ एक सहायिका को भी दबोचा

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular